मुख्यमंत्री श्री चौहान जननायक टंट्या मामा भील की जन्म स्थली से कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे

Updated on 27-11-2021 06:55 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार, 27 नवम्बर को खंडवा जिले के पंधाना के बड़ोद अहीर ग्राम जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली सेक्रांति सूर्य गौरव कलशयात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस यात्रा में नागरिकों से भाग लेने और टंट्या मामा के चरणों में प्रणाम करने का आव्हान किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आगामी 4 दिसंबर को इंदौर जिले के पातालपानी में जननायक टंट्या भील की पुण्य-तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमर जननायक टंट्या मामा को अंग्रेजों ने वर्ष 1889 में गिरफ्तार कर लिया  था और 18 अक्टूबर को उन्हें फाँसी की सजा सुनाई गई थी। उन्हें पहले इंदौर और फिर जबलपुर भेज दिया गया था। जबलपुर सेशन जज लिंडसे नील ने  उन्हें फाँसी की सजा सुनाई थी। माना जाता है कि मृत्यु दंड के पश्चात इंदौर के निकट रातापानी रेलवे स्टेशन के पास उनके शव को फेंक दिया गया, जहाँ स्थानीय निवासियों ने उनके सम्मान और स्मृति में एक मंदिर का निर्माण कराया। जननायक टंट्या भील का 4 दिसम्बर 1889 को अवसान हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.