मुख्य सचिव अनुराग जैन ने लगाई अधिकारियों की क्लास, सभी विभागों में आ रहा बड़ा अपडेट, जानें

Updated on 26-10-2024 11:43 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों की क्लास लगाई। जिसमें अनुराग जैन ने ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने का ऐलान किया। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2025 तक लागू हो जाएगी। जैन के मुताबिक ई-ऑफिस से कामकाज में पारदर्शिता आएगी और काम तेज़ी से होंगे। इससे योजनाओं को जल्दी पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्य सचिव जैन ने ये बातें विभागाध्यक्षों और निगम-मंडल अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं। इस बैठक में प्रदेश के विकास के लिए कई अहम निर्देश दिए गए हैं।

निवेश पर भी ध्यान दे अधिकारी


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के लिए आय के नए स्रोत खोजें और निवेश बढ़ाने पर ध्यान दें। उन्होंने निवेश प्रस्तावों पर नज़र रखने और निवेशकों से लगातार संपर्क में रहने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, संबल योजना और पीएम-किसान योजना को लेकर आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई।

दिक्कतों को मिलकर सुलझाए अधिकारी


जैन ने अफसरों को निर्देश दिए कि वो इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का ई-केवाईसी कराने के लिए अभियान चलाने को भी कहा। मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का जल्द निपटारा करने पर भी जोर दिया।

अधिकारियों ने रखी अपनी समस्याएं


बैठक में सुशासन, लोक सेवा गारंटी, राजस्व बढ़ाने और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी समस्याएं, नए तरीके और योजनाओं को लागू करने के बारे में जानकारी साझा की।

ई-ऑफिस से कार्यप्रणाली में आएगी पारदर्शिता


मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के पीछे साफ मकसद बताया है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस से कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता और कार्यों की गति में सुधार आएगा, जिससे योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। कुल मिलाकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की यह बैठक मध्य प्रदेश के विकास और बेहतर प्रशासन के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश लेकर आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.