सिटी पुलिस ने अंर्तराज्यीय कार चोर गिरोह का सरगना रियाज को प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Updated on 11-12-2021 06:02 PM

होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन एवं एएसपी अवधेश प्रताप सिंह एवं एसडीओपी मंजू चौहान के निर्देशन मे थाना कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्य कार चोर गिरोह के सरगना को हिरासत में लेकर स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद करने में सफलता हालिस की है। उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त 21 को भोपाल निवासी फरियादी अय्युब उर्फ कय्युम बेग (36) की कार को होशंगाबाद बस स्टेंड पर से आरोपी द्वारा फरियादी की चाय मे बेहोशी की दवा खिलाकर कार चोरी कर फरार हो गया था।

उक्त मामला सिटी कोतवाली पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दर्ज किया था। जिसके बाद थाना प्रभारी श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। इस दौरान थाना गोटेगाँव पुलिस द्वारा के गिरफतार किये गये आरोपी मोह. सलीम 0 मरहूम मोहम्म्द फरुक एवं  जुल्फिकार उर्फ जुल्फी मरहूम हबीब सेफ़ी ने होशंगाबाद बस स्टैंड के पास से 01 कार चोरी करना कबूल किया था।

दोनों आरोपियो से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि शिफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 47 सी 7482 को किसी रियाज नामक व्यक्ति के कहने पर प्रयागराज मे किसी हाइवे पर छोड़ा था इस बात का भी खुलासा किया कि वे प्रत्यक्ष रूप से रियाज नामक व्यक्ति को नही पहचानते है। पुलिस को गुमराह करते हुये घटनाक्रम को बदलने की कोशिश करता रहा। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को रियाज की पहचान करने एवं उसका सही पता करने में कोई सुराग नहीं मिल रहा था मो सलीम और जुल्फी ने बताया कि रियाज की तलाश गोटेगाँव , दमोह  मप्र एवं नागपुर मुंबई पुलिस द्वारा भी की जा रही है लेकिन वह पुलिस को गुमराह कर पुलिस गिरफ्त में नहीं रहा था।

जिसके बाद होशंगाबाद पुलिस टीम ने प्रगायराज मे स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी द्वारा बताये स्थान पर केंप लगाकर रियाज की तलाश शुरू की। इस दौरान सूचना मिलने पर अकबर का मकान फरीद चौराहा के पास आजाद नगर में दविश दी गयी जहां पर रियाज नामक व्यक्ति मिल गया। कडाई से पूछताछ करने पर रियाज ने चोरी की गई शिफ्ट डिजायर कार को उसके घर के पीछे से कपड़े से ढकी हुई हालत में जप्त किया। आरोपी द्वारा उक्त कार की नंबर प्लेट निकाल दी थी। जिस पर प्रकरण मे धारा 411,201 भादवि का इजाफा किया गया।

आरोपी रियाज को न्यायालय होशंगाबाद मे पेश कर पर लिया गया है एवं अन्य थानो को रेडियो मैसेज से सूचना दी गयी है। प्रकरण मे विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण की गुत्थी सुलझाने मे साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा है। वारदात का तरीका ट्रेवल्स से कार बुक करना, रास्ते मे ड्राइवर को खाने की सामाग्री मे नशीली बेहोसी की दवाई खिलाकर मे गाड़ी को ले जाना एवं दीगर राज्य मे गाड़ी को बेच देना। कार्रवाई में निरी. संतोष सिंह चौहान, थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि. हेमंत नीशोद, उनि. सुरेश फरकले , उनि. प्रवीण यादव, कार्यसउनि. रामनाथ मालवीय, कार्यप्रआर तरुण चंदेल, संदीप, संजीव कुमार, आर सबलू यादव , रवि कुशवाह, संदीप यदुवंशी, अभिषेक, राजेश चौहान, अनिल तुमराम एवं प्रतीक साहू इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.