दमोह के सिंग्रामपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक, लेंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

Updated on 04-10-2024 12:27 PM

 भोपाल । मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अब ग्रामीण अंचलों में जाकर जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में पांच अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए राजधानी भोपाल से परे संभागीय और आंचलिक क्षेत्रों में इंडस्ट्री कान्क्लेव के साथ कैबिनेट की बैठकें करने की पहल की है।


राजधानी के बाहर पहली कैबिनेट बैठक इस वर्ष जनवरी में जबलपुर में हो चुकी है। इसी क्रम में अब सिंग्रामपुर में होने जा रही अगली कैबिनेट बैठक को लेकर दमोह जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के अतिरिक्त लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा। इसमें मुख्यमंत्री प्रदेश की लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे।


बहनों से करेंगे संवाद


मुख्यमंत्री बहनों से संवाद भी करेंगे। सिंग्रामपुर और उसके आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का मंत्रि-परिषद के सदस्य भ्रमण भी करेंगे। रानी दुर्गावती के किले का अवलोकन के साथ रानी मंदिर में पूजा-अर्चना और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण यहां पौधारोपण भी करेंगे।


इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव के नजदीक सिंगौरगढ़ का किला है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती की राजधानी के रूप में इतिहास में दर्ज है। वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया गया है।


संभागवार समीक्षा बैठक


मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, सुशासन, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की संभागवार समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री ने पहली समीक्षा बैठक 17 सितंबर 2023 को उज्जैन मुख्यालय पर ली। इसी क्रम में अन्य संभागों में भी समीक्षा बैठकें ली जाकर मैदानी स्तर पर प्रशासनिक और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को आंका गया।


अन्य गतिविधियां


  • दमोह दर्शन पुस्तक का विमोचन।
  • संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाइन मोबाइल एप का शुभारंभ।
  • विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण।
  • दमोह जिले के विज़न डाक्यूमेंट का विमोचन।
  • दमोह जिले की उपलब्धियों के वीडियो का प्रदर्शन।
  • 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ।
  • सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि का भुगतान।
  • विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण।
  • ग्राम हरदुआ जामशा, विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।
  • बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने वाली टीम का सम्मान।
  • स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.