सागर में देश-विदेश के 60 बड़े उद्योगपति और 4500 उद्यमियों का CM मोहन करेंगे स्वागत, इन क्षेत्रों में निवेश की संभावना

Updated on 27-09-2024 11:35 AM
सागर: मध्य प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को इंडस्ट्रीयल हब बनाने के प्रयास में जुट गई है। इसी कड़ी में रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव यानि इंडस्ट्रियल मीट बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में शुक्रवार को होने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मीट में शिरकत कर देश-प्रदेश के बड़े कारोबारियों, उद्योगपतियों व निवेशकों संग बैठकर इलाके में निवेश को लाने के लिए वन-टू-वन चर्चा करेंगे। साथ ही इन बड़े उद्योगपतियों के साथ एमओयू भी साइन किया जाएगा। इसके कारण सागर सहित संभाग के पर्यटन के लिए पहचाने जाने वाले शहर खजुराहो, ओरछा सहित पूरे संभाग में निवेश आएगा।

यहां हो रहा कार्यक्रम का आयोजन


सागर में होने वाला रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव बुंदेलखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के सीएम मोहन यादव। कार्यक्रम का आयोजन पीटीसी ग्राउंड पर किया जा रहा है। यहां भव्य स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

उद्योग स्थापना की दिक्कतों को दूर किया जाएगा- सीएम

सीएम लगातार मीट की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय विधायक, मंत्री सहित जिला व संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा है कि वर्तमान उद्योगों के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा।


60 से अधिक बड़े उद्योगपति होंगे शामिल


छोटे उद्यमियों को भी आगे बढ़ाने के लिए अवसर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकाीर अनुसार गुरूवार शाम तक मीट के लिए देश और विदेश के साढे चार हजार से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया है। विभिन्न क्षेत्रों से 60 से अधिक बड़े उद्योगपति व निवेशक इसमें शामिल होंगे।


इन क्षेत्रों में निवेश की संभावना


जानकारी अनुसार जिन उद्योपतियों व निवेशकों ने इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में आने की सहमति दी हैं। उसके अनुसार बुंदेलखंड में खनिज, पर्यटन, नवकरणीय उर्जा, टेक्सटाईल, आईटी, डॉटा सेंटर, पेट्रोल केमिकल्स, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, डेरी और फर्नीचर निर्माण के क्षेत्र में भरपूर निवेश होने की संभावना है।


स्थानीय संसाधनों और कारोबार में भी अपार संभावनाएं


प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में खनिज से लेकर पर्यटन, कुटीर उद्योग जैसे कई उद्योग लगाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। सागर की पहचान चांदी उद्योग के रूप में देश में है फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चनौआ में टमाटर, चितौरा में मिर्ची, जैसीनगर की हल्दी और शाहगड़ में देसी घी के उत्पादन की इकाइयां स्थापित किए जाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।


सागर बन सकता है फूड प्रोसेसिंग का हब


उन्होंने आगे बताया कि यदि यह प्रयास किए जाते हैं तो सागर फूड प्रोसेसिंग एवं उत्पादन का हब बन सकता है। इसी प्रकार शाहगढ़ और हीरापुर क्षेत्र में खनिज उत्पादन इकाइयां स्थापित किए जाने के बेहतर विकल्प हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.