सरकारी डॉक्टरों के लिए CM मोहन की बड़ी सौगात, मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता, जानें शर्तें

Updated on 06-10-2024 12:19 PM
भोपाल: अक्सर देखने में में आता है कि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। इससे जहां वे सरकारी अस्पताल में समय कम दे पाते हैं, वहीं जनता भी सही इलाज नहीं मिलने के कारण आक्रोशित रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए एमपी की मोहन सरकार नया प्रस्ताव बना रही है। सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस न करें इसके लिए उनको अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने पर विचार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार ने अगले कुछ वर्षों में 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने का प्लान तैयार किया है। पांच तो अगले वर्ष ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। पर इन कॉलेजों को शुरू करने के लिए फैकल्टी के उच्च पदों को भरना सरकार के लिए चुनौती से कम नहीं है।

इतने प्रतिशत मिलेगा भत्ता

अब छोटे और पिछड़े जिलों के मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी आसानी से मिल सके इसलिए 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जा सकता है। पिछड़े इलाकों में जाने के लिए डॉक्टरों में उत्साह नहीं दिख रहा है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय इसका प्रस्ताव बना रहा है, जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा।

दूरस्थ क्षेत्र के डॉक्टरों को पहले से मिल रहा अतिरिक्त भत्ता

दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों को सरकार पहले से ही अतिरिक्त भत्ता दे रही है। समस्या यह है कि निजी प्रैक्टिस के मोह में बड़े डॉक्टर छोटे जिलों में नहीं जाना चाहते। नीमच, सिवनी और मंदसौर मेडिकल कॉलेज में यह साबित हो चुका है।


मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी

गौरतलब है कि इस वर्ष शुरू हो चुके सिवनी, नीमच और मंदसौर मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी है। इस कारण यहां पर सिर्फ एमबीबीएस की 100 सीटों की अनुमति ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 150-150 सीटों के लिए आवेदन किया था। इन कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद नहीं भर पा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.