म‎हिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ निलंबित

Updated on 25-11-2021 09:14 PM

 भोपाल   प्रदेश की अशोकनगर नगर पालिका के सीएमओ पीके सिंह का एक हिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद  उन्हें निलंबित करदिया गया है। सीएमओ के दो वीडियो अधिकारियों के पास पहुंचे। एक वीडियो में सीएमओ किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में नजर रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं। सीएमओ महिला से कह रहे हैं कि तुम्हारा जितना वजन है, उतने रुपयों से तौल दूंगा।

इसके अलावा वीडियो में यह खुद को शहर का डान भी कह रहे हैं। सीएमओ को बुधवार को ग्वालियर कमिश्नर आशीष सक्सेना ने निलंबित कर दिया। सीएमएओ सिंह के दो वीडियो हैं, जिनमें एक करीब 9.30 मिनट का है, तो दूसरा वीडियो कुछ सेकंड का है। 9.30 मिनट के वीडियो में सीएमओ एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि उनके सामने महिला बैठी हुई है। वीडियो में महिला बार-बार सीएमओ से कह रही है कि उसे सरकारी नौकरी में परमानेंट कर दो, जबकि सीएमओ सिंह इस बात को टाल रहे हैं।

वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास रुपया बहुत है। पीके सिंह के एक हस्ताक्षर से 50 करोड़ रुपए जाएंगे। सीएमओ महिला से पूछ रहे हैं कि तुम्हारा वजन कितना है, महिला ने कहा कि 58 किलो, तो सीएमओ कह रहे हैं कि इतने रुपयों से तो तुम्हें तौल दूंगा। इतना ही नहीं, इस वीडियो में वह अपनी प्रापर्टी का भी जिक्र कर रहे हैं। उनके इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 देर शाम को पीके सिंह के निलंबन का आदेश आने के बाद अरुण नामदेव को प्रभार दिए जाने की कार्रवाई जारी थी। इस बारे में कलेक्टर आर उमा महेश्वरी का कहना हैकि नगर पालिका सीएमओ पीके सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश कमिश्नर ने निकाला है। इनके स्थान पर अब पीओ डूडा को सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.