कलेक्टर ने आरबीएस के कार्यक्रम के तहत शिवांश को दी उपचार के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि

Updated on 13-10-2021 05:55 PM

गुना पवन ओझा अपनी पत्नि ओर दो बच्चों के साथ ब्रजविहार कालोनी, गुना में रहते हैं। उनका बडा़ बेटा 5 वर्ष का है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है। शिवांश का जन्म उमरी के प्रा.स्वा.केन्द्र में हुआ था। वह जन्म से थोडा कमजोर था। जब वह 18 महीने का हुआ पवन ओझा ने शिवांश को डॉ. प्रीति दुबे शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय गुना को दिखाया।

उनके द्वारा बताया गया कि बच्चा अन्य बच्चों की तरह सामान्य नही है और उसकी एम.आर.आई जाँच करायी। एम.आर.आई से पता चला कि बच्चे की सुनने की क्षमता का विकास नही हुआ है और उनके द्वारा बच्चे को डॉ. वीरेन्द्र रघुवंशी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय के पास रेफर किया।

डॉ. रघुवंशी ने प्रारंभिक जाँच के बाद बच्चे को डी..आई.सी में जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक श्रीमति विनीता सोनी के पास राष्ट्रीय बाल स्वा. कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल् उपचार हेतु भेजा। यहां पर ओडियोलोजिस्ट दीपचंद सैनी द्वारा बच्चे की ओडियोमेट्री जाँच की गई। इसके बाद विनीता सोनी द्वारा शिवांश के पिता एवं उसकी माता को समझाया गया कि आपके बच्चे को बिल्कुल भी सुनाई नही देता इसके लिए एक बडी़ जाँच होगी।

 जिसको बेराटेस्ट बोलते है यह आरबीएस के अंतर्गत मान्यता प्राप्त अस्पतालों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में निःशुल् करायी जाती है। आपको जहां भी सुविधा हो वहां का रेफरल लेटर बना देते है। पवन ओझा को भोपाल में जाना सुविधाजनक लगा। भोपाल के हाजेला हॉस्पिटल में बच्चे की निःशुल् सीटी स्केन, एम.आर.आई, बेराटेस्ट एवं अन्य जाँचें की गई और जाँचो के आधार पर ऑपरेशन के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये का स्टीमेट दिया गया।


राष्ट्रीय बाल स्वा. कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.बुनकर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा बच्चे की कॉक्लियर इम्पालांट सर्जरी हेतु 6 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। शिवांश के पिता पवन ओझा ने बताया कि इस ऑपरेशन को लेकर उसके मन में बहुत तरह-तरह के विचार रहे थे। उसके गांव के लोगों का कहना था कि तुम्हारा बच्चा गूंगा, बहरा है। यह तो भगवान की देन है।

यह कभी अच्छा नही हो सकता इसका कोई ईलाज नही है। ऐसी बातें सुनकर उसकी पत्नि और वह अपने बच्चें के ठीक होने की उम्मीद छोड चुके थे। परंतु श्रीमति विनीता सोनी ने उनके मन की शंकाओं को सुना तो उनको बताया कि आपके बच्चे का उपचार संभव है बच्चे का एक छोटा सा ऑपरेशन होता है। जिसमें कान की कॉक्लियरनामक नस के अंदर एक छोटा सा डिवाइस लगाया जाता है जिसे कॉक्लियर इम्पालांट सर्जरी कहते है ऑपरेशन के बाद एक प्रोसेसर कान के बाहर लगाया जाता है।

 जिसकी तरंगों से बच्चा सुनता है। बच्चे की संबंधित चिकित्सा संस्था द्वारा 1 वर्ष तक एवीटी (स्पीच थैरेपी) नि:शुल् की जाती है। इसके बाद डी..आई.सी में ऑडियोलोजिस्ट द्वारा प्रतिदिन स्पीच थैरेपी प्रदान की जाती है। आप अपने बच्चे के साथ जितनी मेहनत करोगें, बच्चा उतनी जल्दी सामान्य बच्चों की तरह बोलने और सुनने लगेगा।
आज जनसुनवाई में पवन ओझा भावुक होकर बोलते है कि कलेक्टर फ्रेंक नोबल . मेरे लिए भगवान के रूप में आये है। जिनके कारण मेरा बच्चा उपचार के बाद बोल सुन सकेगा। मैं कलेक्टर फ्रेंक नोबल . का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होने मेरे बच्चे के उपचार के लिए इतनी बडी राशि की स्वीकृति प्रदान की, जिसकी कल्पना मात्र भी मेरे लिए असंभव थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.