बिना परमिशन के काट दी कॉलोनी, अब होगी FIR:भोपाल में 70 अवैध कॉलोनी लिस्टेड

Updated on 02-10-2024 12:14 PM

भोपाल में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर अब FIR होगी। करीब 70 कॉलोनियां लिस्टेड की गई हैं। कुछ दिन पहले कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए गए थे। अब कलेक्टर कोर्ट से आदेश होने शुरू हो गए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

भोपाल के रातीबड़, नीलबड़, रोलूखेड़ी, कानासैय्या, कालापानी, पचामा, पिपलिया बरखेड़ी, अमरावदकलां, शोभापुर, थुआखेड़ा, छावनी पठार समेत कई इलाकों में कॉलोनियां हैं। बैरसिया रोड, सेवनिया ओंकारा, कोलुआ खुर्द, हथाईखेड़ा, रायसेन रोड, बिशनखेड़ी, कलखेड़ा, करोंद, बैरागढ़, भौंरी आदि इलाकों में भी कॉलोनियां काट दी गई हैं।

सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां हुजूर तहसील के छावनी पठार में विकसित हुई है। इन्हीं कॉलोनियों को काटने वालों पर अब जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।

इसलिए कार्रवाई कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के संबंध में जानकारी जुटाई थी। इसमें 60 से 70 कॉलोनियां ऐसी मिलीं, जो बिना परमिशन, डायवर्सन, कॉलोनाइजर लाइसेंस, टीएंडसीपी अप्रूवल के डेवलप हो रही थी। पहले संबंधित कॉलोनाइजर्स को नोटिस देकर जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद उनसे मय जरूरी दस्तावेज के जवाब मांगा गया था।

कलेक्टर कोर्ट से निकलने लगे आदेश नोटिस का जवाब मिलने के बाद कलेक्टर कोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है। अब तक एक दर्जन प्रकरण की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इन्हीं मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा दो साल में करीब दो दर्जन पुराने मामलों पर भी सुनवाई की जाएगी।

सांसद भी उठा चुके मुद्दा

कुछ दिन पहले भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी अवैध कॉलोनी का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध कॉलोनी काट रहे हैं और जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। कई कॉलोनाइजर अपने ड्राइवर और प्यून के नाम से जमीन ले लेते हैं। इससे वे बच जाते हैं। ऐसे मामलों की जांच भी कराएंगे।

6 साल पहले भी हो चुकी कार्रवाई भोपाल में करीब छह वर्ष पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने अवैध कॉलोनियों में नामांतरण करने पर रोक लगाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री वाले प्लाट का नामांतरण करने का आदेश दिया। जिसके बाद से नामांतरण शुरू कर दिए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.