प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सराहनीय कार्य हुए : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 08-10-2021 05:28 PM

भोपाल राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा है कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले जो सबसे ज्यादा गरीब है, उन्हें मिलना चाहिए। समाज के ऐसे लोग जो निरक्षर अनपढ़ हैं, योजनाओं की जानकारी भी नहीं है, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। राज्यपाल श्री पटेल आज अमरकंटक में आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हर अधिकारी हर दिन अच्छा काम करें और अन्य लोगों को भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करें। हर अधिकारी में गरीबों की मदद करने की संवेदना और सेवाभाव होना चाहिए। कोरोना काल में प्रदेश के चिकित्सकों और अन्य अधिकारियों ने सेवाभाव से समर्पित होकर कार्य किया। कई चिकित्सकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लोगों की सेवा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने अनूपपुर जिले में कोरोना की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना से हुई है, उनके परिजनों को कोरोना योद्धा कार्यक्रम एवं अनुकंपा नियुक्ति योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलवाना सुनिश्चित करें।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए बहुत अच्छा कार्य सब ने मिलकर किया है। इस बात का मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि सिकलसेल जैसी भयावह बीमारी के बचाव के लिए भी जनजातीय क्षेत्रों में प्रयास होने चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकलसेल की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर प्रयास होना चाहिए।


राज्यपाल श्री पटेल ने अनूपपुर जिले में सिकलसेल से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि जिले में लगभग 77 हजार लोगों का सिकलसेल की बीमारी का सर्वे हुआ है, जिसमें लगभग 13 हजार लोग सिकलसेल पॉजिटिव पाए गए हैं और 1200 मरीज हैं। मरीजों का निरंतर उपचार किया जा रहा है और सिकलसेल बीमारी का सर्वेक्षण भी निरंतर चल रहा है। सिकलसेल से पीड़ित लोगों को नि:शुल्क दवाइयाँ मुहैया कराई जा रही है और उन्हें खून बदलने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सिकलसेल की बीमारी से बचाव के लिए देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मार्गदर्शन लेने एवं उनकी सेवाएँ लेने के भी निर्देश दिए, वहीं सिकलसेल बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कॉन्फ्रेंस एवं कार्यशाला भी आयोजित करने की बात कही। कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा ने बताया कि अनूपपुर जिले में कोरोना से बचाव के लिए 4 लाख 90 हजार से अधिक व्यक्तियों को प्रथम चरण का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। द्वितीय चरण के टीकाकरण का कार्य भी प्रगति पर है। कलेक्टर ने अनूपपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रगति की जानकारी से भी राज्यपाल श्री पटेल को अवगत कराया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शहडोल संभाग में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर संवेदना अभियान चलाया जा रहा है। कुपोषण की स्थिति से निपटने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.