कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाया आरोप

Updated on 25-09-2021 05:43 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, कृषि घाटे का सौदा हो गई है। किसानों को तो उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और ही प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर फसल का बीमा। किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। यह आरोप मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को सरकार पर लगाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश के ऊपर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। कर्ज विकास के नाम पर लिया जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं कहते हैं कि मंत्रालय से जो तस्वीर दिखाई जाती है वह जमीन पर नजर नहीं आती। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर प्रदेश की जनता को क्यों कर्जदार बनाया जा रहा है। सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नति की बात तो करती है पर यह नहीं बताती कि किसान की वास्तविक हालत क्या है।


उन्होंने कहा कि किसानों ने नौ हजार से लेकर 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल का बीज लेकर सोयाबीन बोया पर अधिकांश जगह फसल अफलन का शिकार हो गई। राजस्व और कृषि विभाग ने सर्वे तक नहीं कराया। बिजली के बिल दोगुने रहे हैं। आलू की उपज को मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार अब भावांतर क्यों नहीं दे रही है। कृषि विभाग में 14 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। ऐसे में कृषि क्षेत्र और किसान की उन्नाति कैसे होगी। सरकार यह क्यों नहीं बताती कि कर्ज माफी कब होगी।


पटवारी के अनुसार भूमि अधिग्रहण कानून के प्रविधानों के अनुसार किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2019 का फसल बीमा अब तक किसानों को नहीं दिया गया है। पटवारी ने कहा कि प्रदेश के ऊपर इतना कर्ज हो चुका है कि सालाना 18 हजार करोड़ रुपये तो किस्त चुकाने में ही जा रहे हैं। प्रति व्यक्ति के ऊपर 35 हजार रुपये का कर्ज चढ़ चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.