मप्र में एक बार फिर कोरोना विस्फोट

Updated on 25-09-2021 05:43 PM

भोपाल मप्र में कोरोना विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे में 36 नए केस सामने आए हैं। इनमें अकेले इंदौर के 32 केस शामिल हैं। इंदौर जिले के महू कैंट एरिया में 30 और शहर में 2 संक्रमित मिले हैं। महू में मिलने वाले सभी संक्रमित सैनिक बताए जा रहे हैं और बाहर से ट्रेनिंग लेकर लौटे थे। वहीं, भोपाल में 3 और बालाघाट में 1 संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कोरोना से 1 मौत भी हुई है। अब मध्यप्रदेश में 121 एक्टिव केस हो गए हैं। लंबे समय बाद इतने केस मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है।


मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 8 मरीज रिकवर होकर लौटे, लेकिन इनसे लगभग 5 गुना नए संक्रमित मिल गए हैं। इंदौर में एक दिन पहले 5 संक्रमित मिले थे, लेकिन 24 घंटे के भीतर 32 नए संक्रमित मिल गए। अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 53 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलिट्री हॉस्पिटल महू पहुंची है और संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। इंदौर में करीब 3 महीने बाद इतनी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं।


7 दिन में 11 जिलों में संक्रमित मिले
प्रदेश में पिछले 7 दिन के भीतर 11 जिलों में नए संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 42 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं भोपाल में 10, जबलपुर में 9, सिंगरौली में 6, निवाड़ी में 5, राजगढ़ में 4, विदिशा में 3, ग्वालियर में 2, झाबुआ, नरसिंहपुर बालाघाट में 1-1 पॉजीटिव सामने आए।


पॉजीटिविटी रेट बढ़ा
प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 7 लाख 92 हजार 461 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 822 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 518 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है। हालांकि, यह मौत पुरानी बताई जा रही है, लेकिन रिकॉर्ड में अब ली गई। वहीं बीते 24 घंटे में 8 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। 121 एक्टिव केस हैं। एक दिन पहले यह संख्या 90 थी। रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत और पॉजीटिविटी रेट 0.05 प्रतिशत हो गया है। एक दिन पहले पॉजीटिविटी रेट 0.05 प्रतिशत था।


भोपाल में 16 हुए एक्टिव केस
इधर, राजधानी भोपाल में एक्टिव केस 16 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3 संक्रमित मिले, जबकि 2 ठीक हुए हैं। यहां किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 36 नए केस सामने आए हैं। इनमें 30 केस आर्मी कैंप के है, जो महू में है। सैनिक राजस्थान से लौटकर आए थे। इन्हें छोड़ दें तो प्रदेश में 6 केस नए आए हैं। जवानों को महू में ही कैंप बनाकर रखा गया है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.