बगैर लक्षणों वाले कोरोना संक्रमित भी होंगे अस्पतालों में आइसोलेट

Updated on 01-12-2021 08:36 PM

भोपाल राजधानी में बगैर लक्षणों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को भी अस्पतालों में आइसोलेट होंगे। ऐसे रोगियों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति  नहीं दी जाएगी।  इस आशय के आदेश कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी कर दिए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के 10 से अधिक केस आने पर सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है। संक्रमण को प्राथमिक स्तर पर रोकने के लिए ऐसे सभी लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री भी निकाली जा रही है। काटजू अस्पताल को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में तैयार किया गया है।

यहां सात कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया है। अपर कलेक्टर संदीप केरकट्टा ने बताया कि भोपाल जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर ही सैंपलिंग की जाएगी और टेस्ट पाजिटिव आने पर सीधे अस्पताल भेजा जाएगा। हालांकि पाजिटिव रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यक्ति घर पर ही होम आइसोलेशन में रहेगा। इसके लिए सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

 इसके साथ संक्रमित पाए गए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री और उनके संपर्क वाले लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा और जिन व्यक्तियों का सैंपल लिया गया है। उन सब को भी आइसोलेशन में रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ फोन कालिंग व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है, जिसके अंतर्गत ऐसे लोगों को चिन्हित कर फोन पर सूचित किया जाएगा। सीएमएचओ डा. तिवारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की सैंपलिंग पूर्व से ही 100 प्रतिशत की जा रही थी परंतु घरेलू उड़ानों से आने वाले यात्रियों की सैंपलिंग नहीं की जा रही थी। बुधवार से घरेलू उड़ानों के यात्रियों सहित सभी की भी सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है।

 इसी प्रकार तीनों स्टेशनों पर भी यात्रियों की आरटीपीसीआर देखे जाने की व्यवस्था और सैंपलिंग का कार्य भी किया जाएगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि भोपाल स्थित सभी बस स्टेंडों पर चलित सैंपलिंग टीम तैनात की जा रही हैं यह टीमें भोपाल पहुंचने वाले यात्रियों की रेंडमली जांच करेंगी। एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों से यात्रा कर भोपाल पहुंचने वाले यात्रियों की भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखी जाएगी। किसी यात्री के पास रिपोर्ट नहीं है तो पहले उसकी सैंपलिंग करवाई जाए और उसके बाद ही यात्री को बाहर निकलने दें।

सभी बस स्टैंड, संत हिरदाम नगर, रानी कमलापति और भोपाल मुख्य रेल्वे स्टेशनों सहित एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखी जाएगी। राजधानी के काटजू अस्पताल में जो मरीज भर्ती हैं, वे सब -सिम्टोमेटिक यानी बगैर लक्षणों वाले हैं। इस अस्पताल में 150 आक्सीजन बेड हैं। वहीं आइएनसीयू के 50 बेड उपलब्ध हैं। इसके अलावा हमीदिया और जेपी अस्पताल में भी कोविड केयर वार्ड बनाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.