अवैध पटाखा विक्रेताओं पर शिकंजा, 8 दुकानों पर पहुंचकर पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया सामान

Updated on 01-11-2024 12:05 PM
सतना: मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने वाले 8 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रामलीला मैदान में स्थित दुकानों पर छापा मारा जहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिवाली पर बिक्री के लिए दुकानों में अवैध रूप से पटाखे रखे जा रहे हैं। साथ ही उनकी बिक्री का भी प्लान है। ऐसा करने से बड़ी घटना भी हो सकती है।

दरअसल, मामला सतना जिले के सिंहपुर थाने का है। यहां सिंहपुर पुलिस ने अवैध पटाखा बिक्री करने वालों पर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंहपुर रामलीला मैदान में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण किया जा रहा है।

आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर कार्रवाई


इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम हरकत में आई और सिंहपुर के रामलीला मैदान स्थित आठ दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में आठ दुकानों से करीब 25 हजार रुपए के अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं।


बिना लाइसेंस संचालित थी दुकानें


वहीं पुलिस जैसे ही दुकानों में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पटाखा दुकानदारों से पटाखा रखने और बिक्री करने का लाइसेंस मांगा गया जो उनके पास नही था। इस पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस ने जप्त की विस्फोटक सामग्री


वहीं अलग अलग दुकानों से पुलिस को विस्फोटक सामग्री मिली है। इनमें छोटे बड़े पटाखा और फुलझड़ी, बुलट बम, सुतली बम, रॉकेट के पैकेट पाए गए हैं। जिन्हें सफेद बोरी एवं कार्टून में रखकर साक्षियों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई


पुलिस ने शिवा शर्मा पिता कृष्ण कुमार शर्मा, शैन्की कचेर पिता राधेश्याम कचेर, धीरेश मिश्रा पिता रामजस मिश्रा, शेख सईद पिता सौकत अली, लवकुश साहू पिता बाबूलाल साहू, अजय प्रजापति, रजनीश गुप्ता, धर्मेन्द्र तिवारी पिता ददोली प्रसाद तिवारी है। इन आठ दुकानदारों के विरूद्ध यह सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.