डेंगू 3000 पार, सब इंतजाम बेकार

Updated on 28-09-2021 06:03 PM

भोपाल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 3000 के पार जा पहुंचा है। इधर स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम सब बेकार साबित हो रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान भी ठंडा है। आलम यह है कि बरसात के पानी का जिन स्थानों पर जलभराव है वहां पर दवा का छिड़काव तक नहीं हुआ। गंबूसिया मछली पिछले वर्ष तो तालाब,बड़े गड्डे आदि में छोड़ी गई थी पर इस बार गंबूसिया मछली नहीं छोड़ी जा रही हैं।


राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अवकाश के बाद भी डेंगू बुखार के 49 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें नौ सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा शहर में करीब हफ्ते भर बाद चिकनगुनिया का भी एक मरीज मिला है। इसके साथ ही भोपाल में इस महीने डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 234 तक पहुंच गया है। जनवरी से अब तक इस सीजन में कुल 334 मरीज मिल चुके हैं। आलम यह है कि इन दिनों शहर की 25 से ज्यादा कॉलोनियों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।


भोपाल में सिर्फ 33 टीमें तैनात
यहां पर यह बता दें कि भोपाल शहर में कुल 85 वार्ड हैं, लेकिन मलेरिया विभाग की सिर्फ 33 टीमें ही लार्वा सर्वे का काम कर रही हैं। मलेरिया सर्वे करने वाली टीमों को इन दिनों रोज 13 से 15 फीसद घरों में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा मिल रहा है। इतने ज्यादा घरों में लार्वा मिलने का आशय यह है कि डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। अगस्त माह में करीब 10 फीसदी घरों में ही लार्वा मिल रहे थे। इसके बाद भी लार्वा नष्ट करने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम सिर्फ डेंगू प्रभावित घरों के आसपास ही लार्वा सर्वे के लिए पहुंच रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे के मुताबिक पांच दिन तक के बुखार पर डेंगू की जांच के लिए एंटीजन और इससे ज्यादा दिन के बुखार के लिए एंटीबॉडी की जांच की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.