मप्र में खतरा बनता जा रहा डेंगू

Updated on 23-09-2021 05:14 PM

भोपाल पूरे प्रदेश के साथ-साथ भोपाल में डेंगू लगातार नया खतरा बनता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कई मरीजों के प्लेटलेट्स डाक्टर्स की तमाम कोशिश के बाद भी कम नहीं हो रहे हैं। इससे मरीज, उनके परिजनों के साथ डाक्टर्स भी परेशान हो रहे हैं। सबसे बुरी बात तो यह है कि कोरोना की तरह डेंगू के वायरस भी बार-बार बदल रहे हैं. डाक्टर्स वायरस के म्यूटेशन की आशंका जता भी रहे हैं।
राजधानी भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या 291 हो गई है। कोरोना की तरह डेंगू वायरस भी बदल रहा है।

 

 डेंगू के मरीजों में अलग लक्षण मिल रहे हैं। कई मरीजों में पॉजीटिव होने के बावजूद प्लेटलेट्स कम नहीं हो रहे तो कई ऐसे भी हैं जो बिना बुखार के ही पॉजीटिव हो गए। चिकित्सक भी इससे हैरान हैं और वायरस के म्यूटेशन की भी आशंका जता रहे हैं।
सात दिन बुखार, पर नहीं घटे प्लेटलेट्स
लालघाटी के रोहित कुमार को जोड़ों में दर्द के साथ तेज बुखार आया तो डेंगू टेस्ट कराया। बुखार तेज होने पर वे एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। पहले दिन ब्लड रिपोर्ट में प्लेटलेट्स 1.75 लाख मिली।

 

अगले दिन प्लेटलेट्स की संख्या कम होकर 1.65 तक हुई लेकिन इसके बाद प्लेटलेट्स नहीं घटी। अमूमन डेंगू के इलाज के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होती है।यह दो से तीन दिन में ही 25 हजार तक पहुंच जाती है।
बिना बुखार पॉजीटिव हो गए
बेटी के डेंगू पॉजीटिव होने के बाद पिजा रवि श्रीवास्तव को पैरों में दर्द हुआ। जिला अस्पताल में दिखाया तो डेंगू पॉजीटिव मिला। ब्लड टेस्ट में भी पहले दिन प्लेटलेट्स 1.5 लाख थे, लेकिन अगले दिन घटकर 60 हजार और फिर 35 हजार पर पहुंच गया। रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीन दिन इलाज के बाद प्लेट्लेटस काउंट बढ़े। डॉक्टर हैरान है कि बुखार क्यों नहीं आया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.