मप्र में डेंगू के मरीजों आ आंकड़ा 7 हजार के पार

Updated on 10-10-2021 06:31 PM

भोपाल। मप्र में लोगों को कोरोना से राहत तो मिली, लेकिन डेंगू के डंक ने बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। मंदसौर डेंगू का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 1137 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। यही नहीं, प्रदेश के 18 जिलों में 100 से ज्यादा डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंच गई है। अक्टूबर के 8 दिन में ही 1276 मरीज मिले हैं। इन आठ दिनों में सबसे ज्यादा केस उज्जैन में 200 मिले हैं। सरकारी रिकॉर्ड में अभी सिर्फ 5 मौत हुई है, हालांकि जानकारों का कहना है कि डेंगू मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़े वास्तविकता में अधिक है। इससे पहले 2018 में 4997 डेंगू पॉजिटिव मिले थे।


सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदेश के 18 जिलों में डेंगू मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। इसमें मंदसौर में 1137, जबलपुर मं 687, इंदौर में 563, उज्जैन में 530, भोपाल में 447, ग्वालियर में 420, रतलाम में 391, नीमच में 308, छिंदवाड़ा में 241, आगर में 213, देवास में 175, सागर में 162,टीकमगढ़ में 155, धार में 125, खरगोन में 117, गुना में 104, विदिशा में 101, डिडौंरी में 100 पहुंच गई है।


आठ दिन में 1276 मरीज मिले
1
से 8 अक्टूबर के बीच प्रदेश में 1276 नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज उज्जैन में 200 मिले हैं। इसके बाद ग्वालियर में 165, इंदौर में 136, भोपाल में 71, नीमच में 60, मंदसौर में 57, सागर में 56, गुना में 54 समेत अन्य जिलों में मरीज मिले हैं।


सरकारी रिकॉर्ड में पांच मौतें
प्रदेश में डेंगू के मरीजों की कई शहरों में मौत के मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में अब तक सिर्फ पांच मौतें ही रिपोर्ट की गई है। इसमें सबसे ज्यादा आगर में 2 एवं इंदौर, सिवनी, रीवा जिले में 1-1 मौत रिपोर्ट है, जबकि जबलपुर में 10 और रतलाम में पांच मौतें डेंगू से हुई हैं। इसे शामिल नहीं किया गया है।


सरकारी उदासीनता ने बढ़ाई मरीजों की संख्या
जानकारों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के कारण डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर डेंगू रोकथाम एक्शन प्लान पर काम ही नहीं किया। एक्शन प्लान के अनुसार सर्वे और लार्वा नष्ट करने का काम होना था, लेकिन इसमें खानापूर्ति की गई है। यही कारण है कि डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।


500
से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार प्रदेश में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच गया है। वहीं सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 6966 डेंगू मरीजों में से अब तक 4069 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें से अब तक 3456 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी अस्पताल में 509 मरीज भर्ती हैं। भोपाल जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है।

 ऐसे मौसम में मच्छर ज्यादा संख्या में अंडा देते है। अभी जगह-जगह पानी भरा है। मादा मच्छर हमेशा रूके या जमा हुए पानी में अंडा देती है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम लार्वा का सर्वे कर नष्ट करने के लिए लगातार फील्ड में सक्रिय है। फागिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सकोरे, कुलर, गमले का पानी सप्ताह में बदलने की अपील की। साा ही अपने आप कहीं पानी जमा होने देने और स्वच्छता बनाए रखने की बात कही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.