क्या रणवीर सिंह ने छोड़ी 'हनुमान' के डायरेक्टर की फिल्म? 'राक्षस' के सेट से अब सामने आई ये कहानी
Updated on
25-05-2024 01:07 PM
रणवीर सिंह फिल्म 'हनुमान' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के साथ 'राक्षस' नाम की फिल्म कर रहे थे। उन्होंने तीन दिन तक इसकी शूटिंग भी की, लेकिन अचानक ही फिल्म छोड़ दी। इससे मेकर्स बेहद गुस्सा हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच क्रिएटिव लेवल पर कुछ मतभेद हो गए थे, पर अब एक सोर्स ने बताया कि दिक्कत रणवीर की तरफ से हुई। उन्होंने मेकर्स को कोई वजह बताए बिना ही फिल्म छोड़ दी।
'टाइम्स नाऊ' की रिपोर्ट के मुताबिक, Ranveer Singh ही थे, जो Prasanth Varma के पीछे पड़े थे कि वह उनके साथ फिल्म बनाए। रणवीर को प्रशांत की 'हनुमान' बेहद पसंद आई थी। प्रशांत वर्मा और रणवीर 'राक्षस' नाम की फिल्म साथ बनाने वाले थे। हालांकि प्रशांत अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं करना चाहते थे। वह चाहते थे कि 'हनुमान' के बाद एक और तेलुगू फिल्म बनाएं। पर रणवीर की एक्साइटमेंट देख उन्होंने प्लान बदल दिया और Rakshas की शूटिंग चालू कर दी।
रणवीर सिंह ने 3 दिन की शूटिंग फिर अचानक छोड़ी 'राक्षस'
पर रणवीर सिंह ने अचानक ही फिल्म छोड़ दी। सोर्स ने इसकी पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'रणवीर हमारे साथ शूटिंग के लिए मुंबई से यहां आए। उन्होंने हमारे साथ कोई फर्स्ट-लुक वीडियो शूट नहीं किया, बल्कि फिल्म की शूटिंग ही शुरू कर दी। तीन दिन तक शूटिंग चली और हमने खुशी-खुशी पैकअप किया। उसके बाद हमें यही पता चला कि रणवीर सिंह ने एक मैसेज भेजा कि वह फिल्म नहीं कर पाएंगे। लेकिन क्यों? इसकी न तो कोई वजह बताई और ना ही कोई स्पष्टीकरण दिया गया। हम स्तब्ध थे। इसे और भी बदतर बनाने वाली बात यह थी कि किसी ने यह खबर मुंबई मीडिया को लीक कर दी। हम संकट से चुपचाप चुपचाप निपट लेते। मुंबई में वो अनप्रोफेशनल बर्ताव पर भी विवाद पैदा करना पसंद करते हैं। लेकिन हम उस तरह से काम नहीं करते हैं।'
'न नुकसान होता और ना ही शर्मिंदगी'
सोर्स ने आगे कहा, 'हमें बताया गया कि किसी ने रणवीर से कहा है कि वह 'राक्षस' न करें। अगर ऐसा है तो फिर रणवीर को पहले ही वह सलाह मान लेनी चाहिए थी। कम से कम हमें न तो नुकसान उठाना पड़ता और ना ही शर्मिंदगी होती।'
रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने से कितना हुआ नुकसान?
यह पूछे जाने पर कि रणवीर के फिल्म से निकल जाने पर मेकर्स को कितना नुकसान हुआ है, तो सोर्स ने कहा, 'दरअसल ये उतना ज्यादा नहीं होगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। हम रणवीर की तीन दिनों की शूटिंग को फिल्म में शामिल करने की योजना बना रहे हैं, यानी अगर वह हमारी फिल्म बिल्कुल नहीं करने का फैसला करते हैं। हां, हम बातचीत बंद नहीं कर रहे हैं। हम उनकी वापसी का विकल्प खुला छोड़ रहे हैं। लेकिन हम रणवीर से एक सवाल पूछना चाहते हैं- क्या यह मजाक है?'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…