मप्र के 37 जिलों में डीजल भी 100 पार

Updated on 05-10-2021 05:32 PM

भोपाल प्रदेश के 37 जिलों में डीजल भी 100 के पार पहुंच गया है। भोपाल-इंदौर और जबलपुर में एक-दो दिन में डीजल शतक लगा सकता है। मध्यप्रदेश के 4 बड़े शहर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में से ग्वालियर में पहले ही डीजल के भाव 100 रुपए से ज्यादा हो चुके हैं। प्रदेश में 26 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच 8 बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े हैं। भले ही कीमत 15 पैसे से 49 पैसे तक बढ़ी हो, लेकिन 9 दिन में सवा से डेढ़ रुपए तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। धीरे-धीरे रेट बढऩे का असर आमजन की जेब पर पड़ रहा है।


राजधानी भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110.88 रुपए पहुंच गई है। 9 दिन के भीतर 1.25 रुपए बढ़े हैं। वहीं, डीजल के रेट 100 के करीब पहुंच चुके हैं। सोमवार को डीजल के भाव 99.73 रुपए प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश के रीवा में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। अनूपपुर, शहडोल, बालाघाट और उमरिया में भी रेट काफी बढ़े हुए हैं।
भोपाल में रिकॉर्ड 111 के पार पहुंचा था


भोपाल में पेट्रोल और डीजल दोनों के ही रेट रिकॉर्ड पर पहुंच गए। 3 अक्टूबर को पेट्रोल 111.07 रुपए तक पहुंच गया था। वहीं, 1 लीटर डीजल के रेट 99.90 रुपए हो गए थे, हालांकि 4 अक्टूबर को पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 17 पैसे की गिरावट हो गई। इस कारण पेट्रोल 110.88 रुपए और डीजल 99.73 रुपए पर पहुंच गया। 9 दिन में रेट की बात करें तो 26 सितंबर को पेट्रोल 109.63 और डीजल 97.92 रुपए प्रति लीटर था, 4 अक्टूबर को पेट्रोल 110.88 रुपए और डीजल 99.73 रुपए पर पहुंच गया।


20
जिलों में पेट्रोल 112 के पार
मध्यप्रदेश के 20 जिले ऐसे हैं, जहां पर 1 लीटर पेट्रोल 112 रुपए से ज्यादा में मिल रहा है। वहीं, 37 जिलों में डीजल 100 रुपए के पार है। रीवा जिले में रेट सबसे ज्यादा है। 1 लीटर पेट्रोल 114.10 रुपए और डीजल 102.71 रुपए में मिल रहा है। शहडोल में पेट्रोल 113.74 रुपए, अनूपपुर में 113.63 रुपए, बालाघाट में 113.46 रुपए, उमरिया में 112.96 रुपए प्रतिलीटर मिल रहा है। इन जिलों में डीजल के भाव भी बढ़े हुए हैं।


रीवा में पेट्रोल की कीमत 114 रुपए के पार
भोपाल पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया, कच्चे तेल में वैश्विक स्तर पर बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिन में ही 8 डॉलर तक महंगा हुआ है। इस कारण पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। यदि सरकार टैक्स कम ले तो आमजनों को थोड़ी राहत मिल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.