आधार कार्ड की तर्ज पर बनाए जाएंगे डिजिटल हेल्थकार्ड

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपडेट रखने और पूरी जानकारी ऑनलाइन करने के लिए अब आधार कार्ड की तर्ज पर डिजिटल हेल्थकार्ड बनाए जाएंगे। इसमें कई वर्षों बाद भी आप अपना रिकॉर्ड आईडी से जान सकेंगे।

दरअसल, जिस तरह आधार नंबर से हम अपनी पूरी जानकारी ऑनलाइन जुटा सकते हैं, ठीक उसी तरह भारत सरकार ने हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर डालने की योजना बनाई है। इसके तहत व्यक्तिगत जानकारी, बीमारी संबंधी जानकारी और कौन सी जांच कब हुई है यह भी उसमें रहेगी। कुल मिलाकर डिजिटल हेल्थमिशन के तहत आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह शुरुआत की गई है। राजगढ़ जिले में इसके लिए डीपीएम, बीपीएम सहित अन्य ऑपरेटर्स को प्रदेश स्तर पर ट्रैनिंग दी गई है, जिसमें इसके बारे में विस्तृत बताया गया है।

इस तरह से काम करेगा एनसीडी क्लानिक

एनसीडी क्लीनिक यानि नॉन कम्यूनिकेबल डिसिज का काम ऐसी बीमारियों की जानकारी लेकर रखना जो बिना लक्षण के अचानक हो जाती हैं। राजगढ़ जिले में फिलहाल कैंसर (तीन प्रकार का कैंसर), ब्लड प्रेशर शुगर मरीजों को इस दायरे में रखा गया है। उक्त क्लीनिक पर जाकर संबंधित मरीज अपनी जानकारी अपडेट करा सकता है। इसमें शुरुआती स्क्रीनिंग के माध्यम से ही मरीज का उपचार किया जाएगा। बता दें कि जिले में वर्तमान में 70 फीसदी मौतें इन्हीं बीमारियों से हो रही हैं। इनमें हार्ट अटैक (बीपी, शुगर के कारण), कैंसर और अन्य शामिल हैं। शासन की योजना है कि इनकी काउंसलिंग समय रहते एनसीडी क्लीनिक पर हो जाए, तो इनका उपचार समय से शुरू हो पाएगा। इसलिए ऐसे मरीज जो ओपीडी में रूटीन बीमारी के अलावा अन्य तरह से आते हैं, उन्हें इस क्लीनिक का लाभ मिलेगा, वे अपनी जानकारी यहां दे सकते हैं।

ये रहेगा डिजिटल हेल्थकार्ड का फायदा

नॉन कम्युनिकेबल डिजिज की हिस्ट्री रह पाएगी। देश, विदेश में कही भी जाने पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से मरीज की जानकारी मिलेगी। निजी अस्पतालों में सिंगल क्लीक में मिलने वाली जानकारी आम आदमी को देशभर में कहीं भी मिल जाएगी। बीमारी ज्यादा पांव नहीं पसार पाएगी, प्रॉपर काउंसलिंग उसकी होती रहेगी। अक्सर कागजात, पर्चे इत्यादि भूल जाने वाले लोगों को इससे काफी मदद मिलेगी। शासन के रिकॉर्ड में भी यह पता चल पाएगा कि कौन सी बीमारी ज्यादा पनप रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.