पेशेंट रेफर करने पर विवाद:रेलवे हॉस्पिटल में ऑफिस सुपरिटेंडेंट ने डॉक्टर से की मारपीट, रेल प्रशासन ने किया सस्पेंड

Updated on 31-05-2025 11:59 AM

निशातपुरा स्थित रेलवे हॉस्पिटल में शुक्रवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच ऑफिस सुपरिटेंडेंट अमर सिंह और डॉक्टर मृणाल जोशी के बीच मारपीट की घटना सामने आई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुपरिटेंडेंट किसी मरीज को रेफर करने के दस्तावेज लेकर डॉक्टर के चेंबर में गया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया, जिससे अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे वाले रेलकर्मी, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिजन परेशान हो गए। आमतौर पर 350-400 लोग अस्पताल की ओपीडी में पहुंचते हैं।

डॉक्टर मृणाल जोशी, जो एडिशनल सीएमएस के पद पर कार्यरत हैं, और उनके साथियों ने बजरिया थाने पहुंचकर सुपरिटेंडेंट अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सुपरिंटेंडेंट ने भी डॉक्टर के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूत्रों के अनुसार, अमर सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं, लेकिन यूनियन की राजनीति के दबाव में अन्य कर्मचारी उनकी शिकायत नहीं करते। मामले की जानकारी डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी तक भी पहुंची, हालांकि उन्होंने मीडिया को जानकारी नहीं दी।

बाद में डीआरएम के निर्देश पर ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, सस्पेंड किए गए ऑफिस सुपरिंटेंडेंट अमर सिंह का एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव प्रशांत सूर्यवंशी सहित अन्य यूनियन पदाधिकारियों ने समर्थन किया है। डॉक्टर जोशी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक रेलकर्मी के बच्चे को रेफर करने में असहयोग किया। इसी वजह से यह घटनाक्रम हुआ।

हमीदिया : गार्डों पर मरीज के परिजनों को पीटने का अरोप

हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में गुरुवार रात 10:30 बजे हंगामा हो गया। शाहजहांनाबाद निवासी एक मरीज भर्ती था। उसके साथ करीब एक दर्जन लोग वार्ड में घुसने की कोशिश करने लगे। गार्ड ने नियम के अनुसार सिर्फ एक व्यक्ति को अंदर जाने देने की बात कही। इस पर एक व्यक्ति, जो नशे में था, उसने गार्ड को थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान एक जूनियर डॉक्टर को भी धक्का दे दिया। परिजनों का आरोप है कि गार्डों और डॉक्टरों ने तीन पुरुषों को अंदर बंद कर पीटा। वहीं प्रबंधन का कहना है कि परिजन नशे में थे। आरोपी व्यक्ति को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह के पास ले जाया गया। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.