रोज 50 हजार की आबादी परेशान:मेट्रो तो चली नहीं, 7 साल से रुला रही इसके रूट की सड़कें

Updated on 02-06-2025 11:32 AM

शहर में 2018 से मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम चल रहा है। सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी रूट पर मेट्रो का संचालन कब शुरू होगा, ये आज भी कहना मुश्किल है। लेकिन इसकी वजह से पिछले सात साल से इस पूरे इलाके में सड़कें बदहाल हैं।

एमपी नगर, आरकेएमपी और अरेरा हिल्स आने-जाने वाले करीब 50 हजार लोग रोज ये परेशानी झेल रहे हैं। मानसून आने को है। हलकी बारिश में ही सड़क पर कीचड़, जलभराव और उसके कारण ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नियम कहता है, मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान ट्रैफिक की समस्या न हो, इसकी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी मेट्रो रेल कंपनी की है। रूट डाइवर्ट करना और जिस रूट पर ट्रैफिक चल रहा है, उसे मोटरेबल बनाना भी कंपनी की ही जिम्मेदारी है।

सुभाष नगर से आरबीआई : ड्रम लगाए और रस्सी बांधी

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से आरबीआई तक 1.6 किमी की सड़क में 400 मीटर रास्ता खराब है। मेट्रो स्टेशन के नीचे 100 मी. रास्ते में गड्‌ढे और मिट्टी हैं। बारिश में यह हिस्सा बेहद फिसलन भरा हो जाता है। मैदा मिल के पास रोड ऊबड़-खाबड़ हो गई है। आयकर कार्यालय के सामने की सड़क भी खराब हो चुकी है। आरबीआई के सामने की सड़क तो ठीक है। लेकिन किनारे पर डिवाइडर के तौर पर ड्रम और रस्सी बांधी है, जो कई बार टूट जाती है जिस कारण गाड़ियां कट समझ कर सड़क से नीचे उतर सकती है। रात में ये रस्सियां नजर न आने से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।

आवागमन मुश्किल, दुर्घटनाओं का खतरा

  • साकेत नगर से अलकापुरी स्टॉप : एक तरफ की सड़क ही बंद... साकेत नगर से अलकापुरी बस स्टॉप तक 1 किमी का रास्ता खराब है। सिर्फ एक तरफ की सड़क आने-जाने के लिए चल रही है। दूसरी सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। कहीं बड़े पत्थर तो कहीं मिट्टी के टीले होने के कारण सड़क बंद पड़ी है।
  • अलकापुरी स्टॉप से बीएसएसएस कॉलेज : 700 मीटर सड़क खराब... अलकापुरी बस स्टॉप से बीएसएसएस कॉलेज तक लगभग 1 किमी तक के रास्ते में 700 मीटर का पैच जगह-जगह खराब है। कहीं गड्ढे तो कहीं मिट्टी और पत्थर के कारण सड़क खस्ता हो चुकी है। बारिश के मौसम में स्थिति बिगड़ सकती है।

काम पूरा होने के बाद ही सुधार

पीडब्ल्यूडी भोपाल डिवीजन के चीफ इंजीनियर संजय मस्के का कहना है कि सड़कों के सुधार के लिए हमने मेट्रो कंपनी को कहा है, ये उनकी जिम्मेदारी है। वहीं मेट्रो कंपनी के अधिकारियों के अनुसार प्रायोरिटी रूट पर अभी स्टेशन निर्माण सहित कई काम चल रहे हैं। हैवी मशीनरी सड़क पर चलने से कुछ जगह रोड खराब हो सकती है। इस क्षेत्र में काम पूरा होने के बाद सड़क को बेहतर किया जाएगा।

यहां भी दिक्कत

प्रायोरिटी रूट के अलावा अब सुभाष नगर से करोंद और भदभदा से रागिरि तिराहा तक भी मेट्रो का काम शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म- 6 के पास ट्रैफिक जाम एक समस्या बनता जा रहा है। मिंटो हॉल, अप्सरा टॉकीज सहित शहर के कई अन्य इलाकों में सॉइल टेस्टिंग के लिए बैरिकेड लगाकर खुदाई हो रही है। बैरिकेड हटाने के बाद सड़क पर गड्‌ढे छोड़ दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.