राहुल के दौरे और कांग्रेस की रणनीति पर टिकी सियासी निगाहें

Updated on 02-06-2025 01:49 PM


🔸 राहुल गांधी का भोपाल दौरा 3 को, संगठन सृजन और नवसृजन अभियान पर रहेगा फोकस

🔸 विधायक-सांसदों से करेंगे चर्चा, रवींद्र भवन में पदाधिकारियों से होगा संवाद

संदीप सिंह गहरवार 
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और नवसृजन अभियान से जोड़ा जा रहा है। राहुल गांधी का दौरा और कांग्रेस पार्टी की नई रणनीतियाँ आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई हैं। उनके जनसंपर्क अभियानों, भारत जोड़ो यात्रा जैसे जनआंदोलनों और लगातार सरकार पर तीखे हमलों से साफ है कि कांग्रेस एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को पुनः स्थापित करने की कोशिश में है।
राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। उनके दौरे न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हैं, बल्कि स्थानीय मुद्दों को भी राष्ट्रीय मंच पर लाने का काम करते हैं।"भारत जोड़ो यात्रा" जैसी पहल ने उन्हें आम जनता के बीच एक नए रूप में प्रस्तुत किया है। एक जमीनी नेता के तौर पर जो हर वर्ग से संवाद कर रहा है। इससे कांग्रेस को एक नैरेटिव खड़ा करने में मदद मिली है। राहुल का फोकस महंगाई, बेरोजगारी, संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल और सामाजिक एकता के मुद्दों पर केंद्रित रहा है। इससे विपक्षी एकता को भी बल मिल रहा है।
राहुल गांधी के दौरे और कांग्रेस की बदलती रणनीति आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रणनीति मतदाताओं को किस हद तक प्रभावित करती है और विपक्ष को एकजुट करने में कितनी कारगर साबित होती है।

ऐसा होगा राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :

कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी का दौरा चुनावी नहीं, बल्कि संगठनात्मक मजबूती के लिए है। राहुल गांधी सुबह 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे। सबसे पहले वे विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे एआईसीसी के पर्यवेक्षकों के साथ पार्टी संगठन को लेकर चर्चा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे रवींद्र भवन में प्रदेश पदाधिकारियों और पीसीसी डेलीगेट्स के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है। कमलेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 61 जिलों में संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी भाजपा की नीतियों और कथित झूठ के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएंगे। पटेल ने कहा कि कांग्रेस में अब जिला अध्यक्षों का चयन पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से होगा और जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए समय देगा, उसे वरीयता दी जाएगी।

कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर :

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पुराने अनुभवी नेताओं और नए कार्यकर्ताओं के संतुलन से संगठन को फिर से मजबूत करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ इवेंट करती है और सरकारी धन का दुरुपयोग करती है। वहीं कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दे—जैसे जातिगत जनगणना और आर्थिक न्याय को लेकर काम कर रही है।

दौरे पर सियासी बयानबाजी भी तेज :

राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में 'पॉलिटिकल टूरिज्म' पर आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि उनके दौरे का खर्च नेशनल हेराल्ड के पैसों से चल रहा है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस का मप्र में अब कोई वजूद नहीं बचा और यह दौरा भी 'टाय टाय फिस्स' साबित होगा।
इसके जवाब में कमलेश्वर पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने हर बार सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने जातिगत जनगणना और गरीबों के हक की बात की है। अगर सरकार को लगता है कि उन्होंने कोई गलत काम किया है तो उन्हें जेल भेज दे, लेकिन कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2025
मप्र खेल विभाग चार शहरों में 18 खेल अकादमियां संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में पांचवां नाम उज्जैन का जुड़ने जा रहा है। जुलाई में उज्जैन में मलखंभ और…
 03 June 2025
सिंहस्थ 2028, स्वच्छ भारत मिशन और अमृत 2 सहित कई प्रोजेक्ट में पिछड़ रहे नगरीय विकास एवं आवास को अब अनुभवी विशेषज्ञों का सहारा मिलेगा। साल 2019 में सेवानिवृत्त हुए…
 03 June 2025
मध्यप्रदेश क्राइम फाइल्स में इस बार बात इंदौर जेल में हुए चर्चित हत्याकांड की। 18 साल पहले दिन दहाड़े जेल में खूनी वारदात हुई। बदमाशों ने ट्रेड यूनियन नेता विष्णु…
 03 June 2025
भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान पर पूर्व सांसद और भाजपा के संस्थापक सदस्य कैलाश सारंग की जयंती पर मातृ-पितृ भक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम डॉ.…
 03 June 2025
भिंड जिले में रेत माफिया के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर एसपी ऑफिस में पुलिस अफसरों पर दो पत्रकारों की पिटाई करने का आरोप है। मामले में पीड़ित पत्रकारों ने…
 03 June 2025
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार नए वित्त वर्ष में दूसरी बार 4500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 2000 करोड़ और 2500 करोड़ रुपए का होगा।…
 03 June 2025
मिस यूनिवर्स एमपी-2025 का खिताब जान्हवी मल्होत्रा ने अपने नाम कर लिया। फर्स्ट रनर अप ताप्ती ठाकुर और सेकेंड रनर अप श्रेया बेड़िया रहीं। खिताब जीतने के बाद जान्हवी ने …
 03 June 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार 3 जून को पचमढ़ी के ऐतिहासिक राजभवन में पहली बार डेस्टिनेशन कैबिनेट करने जा रही है। यह बैठक जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत…
 03 June 2025
भोपाल। भोपाल में हिंदू युवतियों से सुनियोजित तरीके से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को अशोका गार्डन थाना पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया…
Advt.