किसानों को समय पर और सुगमता से हो खाद का वितरण : राज्यमंत्री श्री यादव

Updated on 19-10-2021 06:25 PM

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने जिला प्रशासन, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप और समय पर खाद उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

राज्य-मंत्री श्री यादव ने अशोकनगर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रबी सीजन 2021-22 के लिए किसानों को खाद उपलब्ध करवाने संबंधी समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण है और आवश्यकता अनुरूप और भी व्यवस्था की जा रही है। श्री यादव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि खाद के अनाधिकृत विक्रय को सख्ती से रोकें और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करें।


राज्य-मंत्री श्री यादव ने निर्देश दिए कि जिले की सहकारी संस्थाओं को खाद तुरंत उपलब्ध करायें ताकि किसान भाइयों को सुगमतापूर्ण खाद प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सहकारी एवं निजी संस्थाऐं प्रतिदिन का व्यौरा अपनी संस्था में अंकित कर रखें, जिसमें खाद की उपलब्धता, वितरण की मात्रा, शेष भण्डार की मात्रा और निर्धारित मूल्य का स्पष्ट उल्लेख होना अनिवार्य होगा।


राज्य-मंत्री श्री यादव ने कहा कि रबी सीजन में खाद वितरण पर निगरानी के लिए राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों का दल गठित किया जाए जो सतत मॉनिटरिंग करेगा। उन्होंने कहा कि खाद वितरण केन्द्रों पर कृषि विभाग के अधिकारियों की डियूटी लगाये जाने के साथ ही जिले की सीमाओं पर चेकिंग पाइंट भी बनाये जायें।

बैठक में अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्रीमति आर. उमा महेश्वरी, सहायक कलेक्टर डॉ. नेहा जैन, डीएमओ गरिमा सेंगर, उप संचालक कृषि एस. के. माहौर, एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.