ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने 81 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Updated on 20-11-2021 05:09 PM

भोपाल   ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में वार्ड 4,31, 32 में 81 लाख 24 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि मैने आमजन से क्षेत्र के विकास का वादा किया था, अब वह पूरा होने जा रहा है। उपनगर ग्वालियर में विकास कार्य बहुत ही तेजी से कराये जा रहे हैं।

आम नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो, यही मेरा प्रयास रहता है। श्री तोमर ने अधिकारियों ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए। अगर कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जाएगा तो आप पर कार्यवाही की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वार्ड 4 में 12 लाख 50 हजार की लागत से सीमेंट कंक्रीट रोड़ बनाई जा रही है। इसके अलावा भी क्षेत्र में नाला निर्माण, सीवर पेयजल लाइन डालने के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने वार्ड 32 में 37 लाख 15 हजार रूपये की लागत से लक्ष्मी बाई कॉलोनी की सभी गलियों में डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉलोनी में बने सेल्फी पॉइंट को रिनोवेट कर सुंदर बनाया जाए। उन्होंने वार्ड 31 में 31 लाख 50 हजार रूपये की लागत से माता मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी तानसेन रोड से कांतीनगर होते हुए सेवानगर पार्क तक बनने वाली डामरीकरण रोड का भूमि-पूजन किया।

श्री तोमर ने कहा कि 14 हजार परिवारों को राशन की पात्रता पर्ची, 2 हजार को वृद्ध कल्याणी पेंशन, 10 हजार को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। कोई भी गरीब भूखा रहे, इस उद्धेश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर कराये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.