सनातन धर्म की बुराई, प्लॉट का लालच... क्रिश्चिन धर्म अपनाने के लिए महिलाओं का ब्रेन वॉश करते पकड़ाया पॉस्टर

Updated on 01-10-2024 12:03 PM
इंदौर: एमपी के इंदौर में एक क्रिश्चन नेता की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर धर्मांतरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक क्रिश्चन नेता को पकड़ा है। इन लोगों को फ्री एजुकेशन, प्लॉट और पैसों का प्रलोभन दिया जा रहा था। लालच देकर इनलोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। हिंदू संगठन के कुछ लोग भीड़ के साथ एक क्रिश्चन नेता के घर पहुंचे।

महिलाओं को भड़काया जा रहा


संगठन का आरोप है कि महिलाओं को सनातन धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा था। हिंदू जागरण मंच ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंचे। साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में क्रिश्चन नेता को गिरफ्तार कर लिया है।


गरीब लोगों को बनाया था निशाना


वहीं, इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के बापट चौराहे पर पॉस्टर थॉमस मैथ्यू कथित रूप से तंग बस्तियों की महिलाओं का धर्मांतरण करवा रहा था। मैथ्यू हर रविवार को धर्मांतरण संबंधित गतिविधियों के लिए महिलाओं और बच्चों को बुलाता था। मानसिंह राजावत से कुछ महिलाओं ने मैथ्यू के घर का पता पूछा तो उसे शक हुआ।


मैथ्यू के घर पहुंचे तो हुआ खुलासा


राजावत अपने परिचित कपिल कौशल और कृष्णा वाघ के साथ भीड़ में शामिल होकर मैथ्यू के पर जा पहुंचे। उस वक्त करीब 25 महिलाएं, पुरुष और बच्चे मैथ्यू के घर में मौजूद थे। मैथ्यू द्वारा उन्हें ईसाई धर्म अपनाने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा था।


सनातन धर्म के प्रति भड़का रहा था वह


सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह ने बताया कि राजावत के मुताबिक़ मैथ्यू उन्हें सनातन धर्म के प्रति भड़का रहा था। वह सनातन धर्म को बुरा और देवी-देवताओं को झूठा बता रहा था। उसने कहा कि यीशु ने जीवन मानवों के लिए त्याग है। हिंदू देवताओं ने मानवों के लिए कुछ नहीं किया। वह हनुमान चालीसा फाड़ने की कोशिश कर रहा था तो राजावत ने रोक दिया। इसी बीच हंगामा हो गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मैथ्यू को उनके हवाले कर दिया गया।


थॉम्स मैथ्यू पर केस दर्ज


वहीं, धर्मांतरण के मामले में हीरानगर पुलिस ने हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत की शिकायत पर पॉस्टर थॉमस मैथ्यू पर केस दर्ज किया है। महिलाओं ने बताया कि कई लोगों का धर्मांतरण करवा चुका है। उन्हें मुफ्त का प्लॉट, बच्चों की पढ़ाई और दवा दिलवाने का प्रलोभन दिया गया है। धर्मांतरण के लिए आई ज्यादातर महिलाएं इसी लालच का शिकार थीं। एसआई के मुताबिक मैथ्यू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.