सरकार की नई खाद पर नहीं है किसानों को भरोसा! केंद्रों के काट रहे चक्कर, 18-46-0 की है डिमांड और मिल रही 16-16-16

Updated on 26-10-2024 11:41 AM
सतना: जिले में किसानों के सामने खाद को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। यहां डीएपी खाद न मिलने से किसान खाद केंद्र के बाहर चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। किसान खाद केंद्र में आते हैं और खाद न मिलने पर मायूस होकर वापस घर को लौट जाते हैं। किसानों का आरोप है कि जिस खाद की किसानों को जरूरत है, वह खाद सरकार नहीं भेज रही है। सरकार की इस नई खाद पर किसान को भरोसा नहीं है।

किसानों को फसल की चिंता


दरअसल मामला सतना जिले के सिविल लाइन कोठी रोड स्थित मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपरण संघ मर्यादित खाद केंद्र का है। यहां किसानों को डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। डीएपी खाद के लिए किसान सुबह से ही खाद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और डीएपी खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि हमें जिस डीएपी खाद की जरूरत है, वह खाद सरकार भेज नहीं रही है। खाद न मिलने से किसान भारी परेशान है। अगर समय से डीएपी नहीं मिलेगी तो किसान खेती कैसे करेगा।

समय पर नहीं मिली खाद तो कैसे होगी उपज?


वहीं किसानों का आरोप है कि बुवाई के समय पर हर साल खाद की किल्लत हो जाती है। किसानों ने कहा कि सरकार समय रहते खाद का स्टाक नहीं करती जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों ने बताया कि किसान जिस डीएपी खाद की डिमांड कर रहे हैं, वो खाद यहां उपलब्ध नहीं है। हमें जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध करवाया जाए ताकि समय पर फसल की बुवाई कर सके।

15 दिनों से खाद के लिए हैं परेशान


खरवाही गांव से आये किसान अंकुश कुमार साहू ने नवभारत टाइम्स.कॉम को जानकारी देते हुए बताया कि हम 15 दिन से डीएपी खाद के लिए लगातार परेशान है। डीएपी खाद न मिलने से खेत की बुवाई में देर हो रही है। चना, मसूर और राई का सीजन चल रहा है, अगर समय से डीएपी नहीं मिलेगी तो किसान कैसे बुआई करेगा। ये जो 20-20-013 और 16-16-16 नम्बर की डुप्लीकेट खाद आई है, ये किसानों को बेवकूफ बनाकर भिजवाई जा रही है। किसानों की डिमांड 18-46-0 की है, ये खाद नहीं आ रही है। अगर नहीं आएगी तो जो खाद आयी है, मजबूरी में उसी को लेकर जाएंगे।

नई खाद पर हमें भरोसा नहीं!


पतौरा वीरपुर निवासी सुखेन्द्र सिंह ने नवभारत टाइम्स.कॉम को जानकारी देते हुए बताया कि डीएपी के लिए हम आ रहे हैं। चार दिनों से डीएपी मिल नहीं रही है। एक नई खाद आयी है, उस पर हमें भरोसा नहीं है। इसलिए हम सरकार से 1846 डीएपी खाद की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में जब उपसंचालक कृषि मनोज कश्यप से बात कर करनी चाही तो इस मामले पर पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.