'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर पहुंची 250 करोड़ के पास, मंगलवार को कमाई का ऐसा रहा हाल

Updated on 31-01-2024 01:53 PM
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार से पलटी मार दी है। जहां सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार ओपनिंग की थी, वहीं सोमवार को कमाई में -72% की गिरावट रही और पहले मंगलवार को भी हाल बुरा ही रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' ने बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। 22.5 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने 39.5 करोड़ की कमाई दूसरे दिन शुक्रवार को की। इसके बाद रविवार को 29 करोड़ की कमाई करते हुए ये फिल्म सोमवार को तेजी से नीचे गिरी।

'फाइटर' ने मंगलवार को की 7.75 करोड़ कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कमाई मंगलवार को और नीचे आ गिरी और इसने मात्र 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने 6 दिनों में 134.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
'फाइटर' रिलीज के बाद फैंस मिलने थिएटर पहुंचे ऋतिक रोशन और अनिल कपूर, देखें वीडियो

'फाइटर' की वर्ल्ड वाइड कमाई 222 करोड़ पार
वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 222 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने 5 दिनों में 215.80 करोड़ का कलेक्शन किया था और विदेश में अब तक 65 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

'वॉर' से पीछे रह गई है 'फाइटर'
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, आशुतोष राणा, करण सिंह ग्रोवर जैसे कई शानदार कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म से पहले पिछले साल ठीक 25 जनवरी को सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' आई थी और इस फिल्म में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ही लीड रोल में थी। वहीं सिद्धार्थ आनंद की ही फिल्म 'वॉर' ने भी शानदार कमाई की थी जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। 'वॉर' ने छठे दिन 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 6 दिनों में फिल्म ने 187.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने 271 करोड़ की कमाई वर्ल्डवाइड कर डाली थी।
फाइटर पब्‍ल‍िक रिव्‍यू :फाइटर देख इस शख्स को आई 'कहो ना प्यार की याद', जानिए फिल्म देख क्या बोले लोग

250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज
करीब 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को देशभर में करीब 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, ऋषभ साहनी अहम भूमिका में नजर आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.