भोपाल में 70 अवैध कॉलोनियों पर होगी FIR, कलेक्टर ने दिया आदेश, सबसे ज्यादा इस इलाके में है इनकी संख्या

Updated on 03-10-2024 11:20 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासन फिर एक बार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेता नजर आ रहा है। इस बार 70 कॉलोनियां कार्रवाई की जद में आ गई हैं। इन सभी पर प्रशासन एफआईआर करवाने जा रहा है। इन कॉलोनियों की सूची में वे नाम हैं जिन्हें कुछ दिन पहले नोटिस दिए गए थे।

जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भोपाल जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को लेकर लगातार कार्रवाई की है। रोलूखेड़ी में जेसीबी से कॉलोनी के अवैध निर्माण को बुल्डोजर से तोड़ा गया है।

यहां पर हैं ढेरों अवैध कॉलोनियां


भोपाल के आसपास सैकड़ों अवैध कॉलोनियां तन गई हैं। इनमें रातीबड़, नीलबड़, पिपलिया बरखेड़ी, अमरावदकलां, शोभापुर, रोलूखेड़ी, कानासैय्या, कालापानी, पचामा, थुआखेड़ा, छावनी पठार, विदिशा रोड, बैरसिया रोड, सेवनिया ओंकारा, कोलुआ खुर्द, हथाईखेड़ा, रायसेन रोड, बिशनखेड़ी, कलखेड़ा, करोंद, बैरागढ़, भौंरी आदि इलाकों में भी अवैध कॉलोनियां काटी गई हैं। हुजूर तहसील के छावनी पठार में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां विकसित हुई हैं। अब इन्हीं पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।

इस कारण नामांतरण पर लगाई रोक


जिला प्रशासन ने मई-जून में भोपाल की अवैध कॉलोनियों के संबंध में जानकारी जुटाई थी। इसमें 70 से अधिक ऐसी कॉलोनियां मिलीं थी, जो बिना अनुमति, डायवर्सन, कॉलोनाइजर लाइसेंस, टीएंडसीपी अनुमति के बनाई गई थीं। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित कॉलोनाइजर्स को नोटिस देकर जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण पर रोक लगाई थी।

एफआईआर की तैयारी


उनसे जरूरी दस्तावेज के साथ जवाब मांगा गया था, लेकिन अधिकांश ने कोई जवाब नहीं दिया था। अब कलेक्टर कोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई कर इन मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

जब हाईकोर्ट पहुंच गए थे लोग


राजधानी भोपाल में करीब छह वर्ष पहले तत्कालीन कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने अवैध कॉलोनियों में नामांतरण पर रोक लगाई थी। बाद में लोग हाईकोर्ट पहुंचे तो कोर्ट ने अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री वाले प्लाट का नामांतरण करने का आदेश दिया। इसके बाद से यहां पर नामांतरण शुरू कर दिए गए थे। अब फिर जिला प्रशासन इन पर कार्रवाई करने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.