पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने बोद्ध श्रद्धालुओं से भरी बसों को नीली झंडी दिखाकर 60 बसों को किया रवाना

Updated on 29-11-2021 06:15 PM

भोपाल पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की विश्व पर्यटन नगरी सांची में महाबोधि उत्सव एवं सांची मेले में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बसों से रवाना किया। विधायक शर्मा ने 60 बसों को नीली झंडी दिखाकर रवाना किया। शर्मा ने बस की सीट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

 मुलाकात के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने उन्हें सांची यात्रा कराने पर विधायक पीसी शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व पार्षद संतोष गुजरे,पूर्व पार्षद गुड्डू चौहानं जी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, दिलीप मस्के, राहुल जाधव, शोभा, ब्लॉक अध्यक्षगण, ओमप्रकाश रजक, मुजाहिद सिदिकी, एवं वीरेंद मिश्रा, सनी सिकरवार, रामेश्वर गजभिये सहित बडी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

सांची पहुंचकर किये भगवान बुद्ध के दर्शन

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने साँची पहुंचकर भगवान बुद्ध की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर विश्व को जल्द ही कोविड-19 वायरस से मुक्ति दिलाने प्रार्थना भी की। गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध सांची के स्तूप में भगवान बुद्ध के दो शिष्यों के अवशेष सहेजकर रखे गए हैं। यहां हर साल दो दिन का मेला लगता है, जिसमें शामिल होने दुनियाभर से बौद्ध अनुयायी यहां आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.