मुक्ति फाउन्डेशन के द्वारा निःशुल्क एचएलए टेस्ट कार्यक्रम जिला अस्पताल विक्टोरिया परिसर में हुआ

Updated on 29-11-2021 10:38 PM

जबलपुर मुक्ति थैलेसीमिया वेलफेयर (मुक्ति फउन्डेशन) अधिकृत (नेशनल वेलफेयर सोसायटी, नई दिल्ली) सदस्य फेडरेशन ऑफ थैलेसीमिक इंडियंस (एफआईटी) सदस्य थैलेसीमिक पेशेन्ट एडवोकेसी ग्रुप, नई दिल्ली। विगत वर्षों से थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के बचाव एवं सुरक्षा के साथ पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

शनिवार को विक्टोरिया अस्पताल के आरसीएच सभाकक्ष में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये निःशुल्क एचएलए कैम्प का आयोजन किया गया। मुक्ति फउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विवेक जैन ने अवगत कराया कि कोकिलाबेन हस्पिटल, मुंबई से डॉ. सुशांतनु सेन, डॉ. जुही मल्होत्रा एवं डॉ. ज्योति टंडन ने थैलेसीमिया से पीडत बच्चों का निःशुल्क परिक्षण किया।

 संयुक्त स्वास्थ्य संचालक (. प्र. शासन) डॉ. संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में एचएलए कैम्प का सफल आयोजन विक्टोरिया में हुआ। जिसमें ८० बच्चों का पूर्णतः निःशुल्क एचएलए परिक्षण हुआ। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया जी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये किये गये कार्य की प्रशंसा की।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने वाले रक्तवीरों का सम्मान मुक्ति फाउण्डेशन के द्वारा किया गया। शिविर में विक्टोरिया आरएमओ डॉ. पंकज ग्रोवर एवं नोडल अधिकारी डॉ. के. के. वर्मा का सहयोग रहा। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु रक्तदान के लिये संकल्पित मुक्ति फाउण्डेशन के सभी ७० लोगों को मुक्ति फाण्डेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया

स्वास्थ्य शिविर को पूर्णतः सफल बनाने में मुक्ति फाउण्डेशन के मार्गदर्शक मनीष सेठ जी एवं सभी सदस्यों का अतुल्य योगदान रहा। मुक्ति फाउण्डेशन से अध्यक्ष रीना दुबे, पल्लवी सोमैया, रितेश ओझा सरबजीत सिंह पाला, सुशील सिंह ठाकुर, पायल मोटवानी, आशीष कोटवानी, कविता श्रीवास्तव, ज्योति किरण मिश्रा, संगीता कोहली, भैरवी जी, डॉ. सुशील तिवारी, आयुष गुप्ता, सोनम, रुपाली खरे, अतुल जैन, ज्योति जैन, नीलू जैन, नीतु ठाकुर।े


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.