देशव्यापी हड़ताल में जीएमसी के जूडॉ भी हुए शामिल

Updated on 29-11-2021 10:38 PM

भोपाल   सोमवार को हुई देशव्यापी हड़ताल में गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जूनियर डॉक्टर भी शामिल हुए। वह सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड में सेवाएं नहीं देंगे। इनकी हड़ताल की वजह से करीब 12 ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। हालांकि कालेज प्रबंधन का कहना है कि जूनियर डॉक्टर्स की जगह कंसल्टेंट्स की ड्यूटी लगाई गई है। काम प्रभावित नहीं हो रहा है।फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने देशभर में सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया था।

इसी कड़ी में जीएमसी समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एक दिन का आंदोलन चल रहा है। मांगों के बारे में मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद मीणा ने बताया कि एमडी-एमएस के पहले बैच का शैक्षणिक सत्र 01 जून से शुरू हो जाना चाहिए। इस साल पहले तो कोरोना के चलते परीक्षा कराने में देरी हुई। आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार को चार हफ्ते के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि सरकार जल्दी से जल्दी अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में पेश करें ताकि मामले का जल्द ही निपटारा हो सके। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के मिलाकर हमेशा 1800 डॉक्टर से रहते हैं जिससे मरीजों के इलाज में काफी सुविधा रहती है।

काउंसलिंग में देरी की वजह से प्रथम वर्ष में जूनियर डॉक्टर नहीं है। इस कारण बाकी दो बैच पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है। मरीजों को भी परेशानी हो रही है। बता देंकि देशभर में मेडिकल कॉलेजों में एमडी एमएस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली नीट पीजी काउंसलिंग जल्दी कराने की मांग को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक हडताल का आयोजनकिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.