बकरी गरीब की ऐसी गाय है, जो कुछ लेती नही वरन् देती ही देती है : पशुपाल मंत्री प्रेमसिंह पटेल

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

इन्दौर/बड़वानी बकरी का दूध बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है, क्योकि बकरी शाकाहारी पशु है, और ऐसे पौधों की पत्तियां खाती है जो औषधीय युक्त होते है। जिसका लाभ इसके दूध के सेवन करने वाले को भी मिलता है और उसका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। बकरी गरीब की ऐसी गाय होती है, जो कुछ लेती नही वरन् देती ही देती है।

उक्त बाते प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और सुपाच्य बकरी का दूध विक्रय करने के कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, इन्दौर दुग्ध संघ के महाप्रबंधक एस.डी. जाधव, फील्ड आफिसर ओमप्रकाश झा, सहायक महाप्रबंधक आरपीएस भाटिया, बड़वानी जिला प्रबंधक आर.एस. पुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

बड़वानी के साईनाथ बी कालोनी में सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुये पशु पालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि बकरी के दूध की उपयोगिता को देखते हुये इसे दुग्ध संघ के माध्यम से प्रदेश में विक्रय का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इससे जहॉ लोगो को सरलता से मानक स्तर का बकरी दूध निर्धारित मूल्य पर मिलने लगेगा, वहीं बकरी पालन करने  वाले जनजातीय भाईयों को भी नया रोजगार उपलब्ध होगा और वे अपने बकरी पालन के परम्परागत व्यवसाय को और बेहतर तरीके से करने लगेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने भी सम्बोधित करते हुये बताया कि दूर पहाड़ों पर रहने वाले जनजातीय भाईयों के घर में यदि कोई पशु सहजसुलभ है तो वह बकरी ही है। अब प्रदेश में दुग्ध संघ के माध्यम से बकरी दूध विक्रय का यह प्रयास जनजातीय भाईयों को ओर तेजी से समृद्ध बनायेगा।

इस दौरान दुग्ध संघ इन्दौर के पदाधिकारियों ने बताया कि बकरी दूध विक्रय की शुरूआत जबलपुर और इन्दौर संभाग के आदिवासी बहुल जिलों से एकत्र दूध से होगी। इन्दौर संभाग के बड़वानी, धार, झाबुआ और जबलपुर संभाग के सिवनी, बालाघाट जिलों के आदिवासियों से 50 से 70 रूपये प्रति किलो की दर से दूध, इन्दौर एवं जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा खरीदा जा रहा है। दुग्ध संघ के पार्लर में 200 एमएल की बॉटल में अधिकतम 30 रूपए की दर से यह दूध वर्तमान में जबलपुर और इन्दौर दुग्ध संघ के पार्लरों पर उपलब्ध होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.