सरकार ने बेहतर काम किए, अब सस्ते इलाज के लिए हों प्रयास

Updated on 25-04-2024 12:40 PM
 इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों गली मोहल्लों से लेकर चौराहों और चाय पान की दुकानों पर चर्चा का दौर गरम है। पोहे-समोसे के नाश्ते के बाद चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी गणित और देशभर में चल रहे माहौल पर चर्चा हो रही है। सरकार के कामकाज के अलावा आमजन को मिलने वाली सुविधाओं पर लोग चर्चा कर रहे हैं।
माणिकबाग क्षेत्र में नाश्ते की दुकान पर नाश्ता करते हुए राकेश चिजरा कहते हैं कि हमारे यहां कई दवाइयां और सर्जिकल का सामान सस्ता है, फिर भी बढ़ी हुई एमआरपी पर बेचा जा रहा है। इस वजह से आमजन की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है। सरकार ने बेहतर काम किए हैं। कई दवाइयों के दाम को बहुत हद तक कंट्रोल किया है, लेकिन सर्जिकल सामान के दाम को भी कंट्रोल करना होगा। मरीज को आपरेशन से अधिक सर्जिकल सामान और दवाइयों का बिल भारी पड़ता है।

केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवार के सभी सदस्यों के लिए आयुष्मान और मुफ्त राशि की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसमें मध्यवर्गीय परिवारों के सदस्यों को किसी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। हास्पिटल में मध्यवर्गीय परिवारों को दवाओं का खर्च भारी पड़ता है, क्योंकि दवाइयां प्रिंट एमआरपी पर मिलती है, जबकि उनका मूल्य कम होता है।

दवाओं की मार्केटिंग करने वाले सनोज गुर्जर ने बताया कि आमजन को एमआरपी पर दवाइयां और सर्जिकल सामान दिया जा रहा है। सभी के पास सही जानकारी नहीं होने से वह महंगे दाम पर दवाइयां खरीदते रहते हैं। दवाओं की एमआरपी कम होना चाहिए। दवा बाजार और हास्पिटल के मेडिकल पर दवाई एक दाम पर मिले, ताकि सभी लोगों को इसका फायदा हो सके। हास्पिटल में उपचार के दौरान मध्यमवर्गीय परिवारों की मोटी सेविंग खर्च हो जाती है।

एमवायएच में आनलाइन हो ओपीडी व्यवस्था

एमवाय अस्पताल में ओपीडी के दौरान लंबी कतारें रसीद कटवाने के लिए लगती हैं। मरीज के साथ अटेंडर को भी घंटों रसीद कटवाने के लिए बैठना पड़ता है। आशुतोष जायसवाल का कहना है कि ओपीडी की बुकिंग को आनलाइन किया जाना चाहिए, ताकि मरीज घर बैठे समय बुक कर सके। आनलाइन रसीद कट जाए तो मरीज को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आनलाइन अपाइंटमेंट होने से मरीज को डाक्टर की जानकारी भी मिल जाएगी।

काम के घंटे हो तय

दवाइयों की मार्केटिंग करने वाले विशाल पटेल का कहना था कि नौकरियों में काम के घंटे तय नहीं हैं। आठ के बजाय 12 से 15 घंटे काम करना पड़ता है। इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सरकार को काम के घंटे तय करने चाहिए, ताकि प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी भी मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। आइटी कंपनी और सरकारी कार्यालयों में पांच दिन कामकाज होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.