5 हजार से अधिक जवान संभालेंगे चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था

Updated on 04-05-2024 12:45 PM

भोपाल में आगामी 7 मई को मतदान हैं। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। 2097 पोलिंग बूथ में से 427 अतिसंवेदनशील हैं। जहां पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में 5 हजार से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 275 सेक्टर पुलिस मोबाइल शहर के कोने-कोने में पेट्रोलिंग करेंगी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी के जवान थानों पर तैनात रहेंगे।

पुलिस कमिश्रर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस की मौजूदगी दिखाने के लिए रोजाना फ्लैग मार्च किया जा रहा है। गुंडे और बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है। शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदेहियों की निगरानी की जा रही है। सभी 2097 पोलिंग बूथ पर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। अति संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा।

केंद्रीय बल की 9 कंपनी रहेंगी तैनात

सुरक्षा व्यस्था के लिए केंद्रीय बल की 9 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसमें 3 एसएसबी, 2 मेघालय और 4 एसएएफ की हैं। प्रत्येक कंपनी में 80 पुलिसकर्मी रहेंगे। होमगार्ड के 450 जवान के साथ 5 हजार जिला पुलिस बल सुरक्षा में तैनात रहेगा। 6 अप्रैल की सुबह 6 बजे यानी मतदान पेटी बटने से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चालू जाएगी। जो कि 7 अप्रैल की रात मतदान पेटी जमा होने तक रहेगी।

275 सेक्टर मजिस्ट्रेट चेक करेंगे पोलिंग बूथ

275 सेक्टर पुलिस मोबाइल पोलिंग बूथ पर पेट्रोलिंग करेंगी। एक सेक्टर मोबाइल में 7-8 पोलिंग बूथ पर पेट्रोलिंग करेंगी। 250 पुलिस विशेष अधिकारी और 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथ चेक करेंगे। ईवीएम से संबंधित खराबी में सेक्टर मजिस्ट्रेट उक्त पोलिंग बूथ पर पहुंचकर समस्या का निराकरण करेंगे। सभी थानों में क्यूआरटी के जवान तैनात रहेंगे। एक थाने में 7-8 जवान रिजर्व रहेंगे, जोकि किसी भी घटना-दुर्घटना पर पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मोर्चा संभालेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.