जायडस कैडिला से एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार

Updated on 09-11-2021 08:03 PM

नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक सरकार के पास एक और हथियार आने वाला है। भारत में टीटाकरण की रफ्तार और तेज होने वाली है, क्योंकि दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने सोमवार को पुष्टि की कि उसे भारत सरकार सेजायकोव-डीकी एक करोड़ खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। सरकार टीके के लिए 265 रुपये प्रति खुराक की दर से भुगतान करेगी।

 फार्मा कंपनी की ओर से दायर एक नियामक फाइलिंग में कहा गया है, जायडस कैडिला को विश्व के पहले प्लाज्मिड डीएनए टीके जायकोव-डी की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर भारत सरकार से मिला है। खुराक 265 रुपये प्रति के हिसाब से दी जाएगी। वहीं, सुई मुक्त एप्लीकेटर 93 रुपये प्रति खुराक की दर से दिया जाएगा, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ परामर्श करने के बाद कीमत तय की गई है।

टीका पारंपरिक सीरिंग के बजाय सुई मुक्त एप्लीकेटर के माध्यम से दिया जाएगा। एप्लीकेटर का नामफार्माजेटहै। जायडस कैडिला के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने कहा, जायकोव-डी के जरिये सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग देने में हमें खुशी होगी। हमें उम्मीद है कि सुई मुक्त टीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। इसके जरिये 12 से 18 साल के युवा भी कोविड से सुरक्षित हो पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.