गुरू नानक देव जी का संदेश, विश्व का कल्याण कर सकता है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-11-2021 05:09 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू नानक देव जी के 552 वें प्रकाश पर्व पर सभी भाई- बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि मानव जाति के उत्थान के लिए जो संदेश गुरू नानक देव जी ने दिया, वह आज पूरी दुनिया का कल्याण कर सकता है।

 एक ओंकार के मार्ग पर यदि हम चलें तो सारे भेदभाव समाप्त होंगे और सभी समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली, शांति, भाईचारे, प्रदेश की प्रगति और विकास  के लिए अरदास की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरू नानक देव जी का आशीर्वाद लेने और माथा टेकने प्रतिवर्ष गुरूद्वारे में उपस्थिति देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री  चौहान सदैवचढ़दी कला मेंरहे

मुख्यमंत्री श्री चौहान का गुरूद्वारे मेंजी आयाँ नूँबोलकर कर स्वागत किया गया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से यह अरदास की गई कि मुख्यमंत्री श्री चौहान सदैवचढ़दी कला मेंरहे और मानवता की ऐसे ही सेवा करते रहे।

गुरू नानक जी ने दिया स्त्री और पुरुष समानता का संदेश, माता-बहनों का आदर जरूरी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व परवाहे गुरू जी का खालसा- वाहे गुरू जी की फतेहके उद्घोष से अपना उद्बोधन आरंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व कीलख-लख बधाइयाँदेते हुए कहा किएक नूर से सब जग उपजाका वाक्य कोई भेदभाव नहीं, कोई जाति नहीं, कोई बड़ा नहीं और कोई छोटा नहीं का संदेश देता है। गुरू नानक जी ने यह भी कहा था कि स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

 माताओं-बहनों का आदर करो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि गुरूद्वारे की प्रबंधक कमेटी की सचिव एक महिला हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरू नानक देव जी के चरणों में प्रणाम करते हुए प्रार्थना की कि प्रदेश, देश और पूरी दुनिया में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि हो, सभी लोग सुखी एवं निरोगी रहें, सब सही मार्ग पर चलें और एकता, प्रेम और भाईचारा सदैव बना रहे।

ईश्वर मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं सही तरीके से बेहतर सेवा कर सकूँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य का सेवक होने के नाते मैं गुरूद्वारे में यही प्रार्थना करने आया हूँ कि ईश्वर मुझे इतनी शक्ति दे, कि मैं सबकी सही तरीके से बेहतर सेवा कर सकूँ। यह हमारा सौभाग्य है कि गुरूनानक जी भोपाल भी पधारे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरूद्वारा टेकरी साहब की लीज के संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान नेजो बोले सो निहाल-सत श्री अकालके उद्घोष से अपने उद्बोधन को विराम दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को गुरूद्वारे की ओर से शॉल तथा प्रतीक-चिन्ह भेंट किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.