हाथ पकड़ा, बुरी नीयत से छूने लगा... कृषि विभाग के अधिकारी ने महिला सहकर्मी को बनाया हवस का शिकार, फिर...

Updated on 10-11-2024 11:19 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में कृषि विभाग के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मनोज चौधरी ने उसे पिछले तीन साल से परेशान कर रहा था। शुक्रवार को जब वह काम से जा रही थी, तब चौधरी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बुरी नीयत से छूने लगा।

पीड़िता ने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। फिर बिना देरी के उन लोगों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बदनाम करने की दी धमकी


पीड़िता ने बताया कि आरोपी सहायक संचालक मनोज चौधरी ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस डर से पहले तो वह चुप रही पर जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो वह सहन न कर सकी। इसके बाद सारा मामला एक झटके में बाहर आ गया।

थाना प्रभारी का कहना


कोह-ए-फिजा थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मनोज चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन साल से कर रहा है ऐसी हरकतें


महिला ने बताया कि मनोज ने पिछले तीन साल में कई बार ऐसी हरकतें की हैं। प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने पति को फोन करके पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। दफ्तरों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर ऐसे घटनाक्रम कई सवाल खड़े करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.