एमपी के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ की भी चेतावनी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 26-09-2024 11:27 AM
भोपाल: करीब 10 दिन से थमा बारिश का दौर बुधवार को फिर शुरू हो गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, राजगढ़, गुना, टीकमगढ़, खंडवा, बालाघाट, नर्मदापुरम, सीहोर और विदिशा सहित 20 से अधिक जिलों में पानी गिरा। खंडवा में दिनभर में सवा 2 इंच पानी गिर गया।

प्रदेश के खंडवा में सर्वाधिक 56 मिलीमीटर पानी बरसा। बुधवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक का डाटा देखें तो खंडवा में 56 मिलीमीटर, मंडला में 30, उमरिया में 18, पचमढ़ी में 17, ग्वालियर में 2, इंदौर में 8, भोपाल में 2, बैतूल में 2, छिंदवाड़ा में 1, दमोह में 18, खजुराहो मंडला में 30, नरसिंहपुर में 1, सागर में 2, सतना में 1, सिवनी में 3, सीधी में 3, टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।

फसलों को नुकसान


वर्तमान समय में प्रदेश में कई फसलों की कटाई शुरू हो गई है। सोयाबीन की फसल भी काटी जा रही है। बारिश के कारण विदिशा, सीहोर में खेतों में कट कर रखी सोयाबीन की फसल भीग गई।

यहां तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के असर से अगले तीन दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट है।


बाढ़ की चेतावनी


मौसम विभाग ने गुरुवार को अलीराजपुर, बड़वानी और धार जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा होने की संभावना जताई है।


अति भारी बारिश


नर्मदापुरम, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और मंडला जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है।


यहां भारी बारिश


बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।


यहां भी हो सकती है बारिश


भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर और मैहर जिलों में भी बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान


प्रदेश में लगातार तीसरे दिन छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 33.5, गुना में 35.5, ग्वालियर में 35.7, इंदौर में 32, रतलाम में 35.2, उज्जैन में 34.7, जबलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.