मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में जमकर गिरेगा पानी, IMD का अलर्ट

Updated on 19-09-2024 10:27 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश हुई है। ग्वालियर में महज 8 घंटे में 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रीवा में सबसे अधिक 4.1 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा ग्वालियर में 3.7 इंच, छतरपुर में 3.2 इंच, सीधी में 2.9 इंच और सतना में 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। ग्वालियर, इंदौर, शिवपुरी, बैतूल, रायसेन, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, भिंड, टीकमगढ़ जैसे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

मौसम विभाग का अलर्ट


मौसम विभाग ने गुरुवार को मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दतिया जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में भारि बारिश की चेतावनी

शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, सीधी, रीवा और मऊगंज जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राज्य में 16% अधिक बारिश


1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन में अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 16% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 19% अधिक बारिश हुई है। बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में इस बार मानसून ने कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण अब तक 640 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का है, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। राज्य में मानसून के दौरान 15% ज्यादा बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.