बैंक-आरबीआई की सलाह पर भारी पड़ रहे हाइटेक ठग

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल ऑनलाइन बैंकिंग के शुरुआती दौर में ठगोरों ने झांसा देकर ओटीपी हासिल कर बैंक खाते से राशि ट्रांसफर करने की वारदातें की। आरबीआई और बैंक लगातार बैंकिंग फ्रॉड को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे है लेकिन, ऐसे फ्रॉड लगातार जारी है। आज भी साइबर अपराध की जितनी शिकायतें रही है उसमें करीब 60 प्रतिशत बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित है।

शुरुआती दिनों में झारखंड के गांवों में बैठे युवक लोगों को कॉल कर बैंक अधिकारी बनकर झांसा देकर ओटीपी हासिल कर बैंक से राशि निकालने के साथ ही ऑनलाइन खरीदी कर लेते थे। इस तरह के अपराध ज्यादा बढ़े तो आरबीआई सभी एजेंसियोंं ने लोगों को जागरुक करना शुरू किया। लगातार लोगों को मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए सतर्क किया जा रहा है कि बैंक किसी से ओटीपी नहीं मांगती है लेकिन, फिर भी लोग झांसे में रहे है। इसी तरह बैंकिंग ऐप के जरिए भी धोखाधड़ी हो रही है।

खाता ब्लॉक, कार्ड बंद का झांसा सबसे ज्यादा

पुलिस के पास पहुंची शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें परंपरागत रूप से खाता ब्लॉक होने तथा क्रेडिट-डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देने की होती है। बैंक अधिकारी बन कॉल करने के बाद बातों में उलझाकर ओटीपी हासिल कर लिया जाता है। कई बार यूपीआइ कोड हासिल कर भी राशि ट्रांसफर कर ली जाती है।

हर दिन 5 शिकायतें, 60 प्रतिशत बैकिंग फ्रॉड की

क्राइम ब्रांच की हेल्पलाइन साइबर सेल में हर दिन साइबर सेल की औसतन 5 शिकायतें आती है, इसमें से 3 शिकायतें बैकिंग फ्रॉड की होती है। बाकी शिकायतें सोशल मीडिया से संबंधित होती है। पुलिस के मुताबिक, बैंक कभी किसी को फोन कर ओटीपी की गोपनीय जानकारी नहीं मांगती है। कोई ये जानकारी मांगे तो समझ जाएं कि वह ठगोरा है, कोई जानकारी साझा करें। अज्ञात व्यक्ति की बातों में आए, कोई कोड स्कैन करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.