होमगार्ड जवानों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता-भोजन

Updated on 01-12-2021 08:36 PM

भोपाल प्रदेश में कार्यरत होमगार्ड जवानों को अब भूखे  पेट नौकरी नहीं करना होगा। राज्य सरकार अब उनके ‎‎लिए  मुफ्त में नाश्ता और भोजन का इंतजाम करेगी। पुलिस की तरह उन्हें भी अब ड्यूटी के दौरान नि:शुल् नाश्ता और भोजन मिलेगा। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह इसकी घोषणा की। होमगार्ड के साथ-साथ एसडीईआरएफ के जवानों को भी फील् पर ड्यूटी के दौरान यह सुविधा मिलेगी। गृहमंत्री ने बताया कि मानवीय आधार पर लिए गए इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए बजट में 25-25 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया जा रहा है।

बता दें कि अब तक प्रदेश में पुलिस के जवानों को ही यह सुविधा उपलब् है। मानवीय आधार पर लिए गए इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए बजट में रुपए 25-25 लाख की राशि का प्रावधान किया जा रहा है गृहमंत्री ने चर्चा के दौरान पूर्व मुख् मंत्री कमल नाथ द्वारा सरकार के एक हफ्ते पूर्व कोरोना गाइडलाइन संबंधी प्रतिबंध हटाने के फैसले पर सवाल उठाने को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि पूरे कोरोना काल में घर बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमल नाथ जी को कोई भी सवाल उठाने से पहले जरा जमीनी हकीकत का भी पता कर लेना चाहिए।

सरकार लोगों के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेती है। मालूम होकि अभी तक प्रदेश के होमगार्ड के जवानों को डयूटी के दौरान अपने खर्चे पर  नाश्ता-भोजन की व्यवस्था करना होता था। कई बार डयूटी की व्यस्तता के चलते इसका इंतजाम भी नहीं कर पाते थे और उन्हें भूखे पेट ही नौकरी करना पडता था। राज्य सरकार के इस फैसले होमगार्ड के जवानों को अब भूखे पेट नौकरी करने की मजबूरी नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.