गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बोले

Updated on 18-11-2021 06:27 PM

भोपाल भाजपा के उम्मीदवारों को उपचुनाव में विजय दिला कर जनता ने पार्टी पर भरोसा जता दिया है। अब जरूरत कांग्रेस की है कि वह बरसों से आदिवासियों द्वारा जताए विश्वास पर खरी नहीं उतरी, इसलिए क्षमा-पत्र जारी करे। यह बात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। बुधवार को वे यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार के 17 वर्ष में आदिवासियों के हित में किये गए कार्यों पर कांग्रेस द्वारा श्वेत पत्र जारी करने की मांग करने से पहले कांग्रेस स्वयं चिंतन भी करे और आत्ममंथन भी करे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि खण्डवा लोकसभा सहित उपचुनावों में जीत दिलाकर आदिवासी बंधु भाजपा को पहले ही विजयपत्र दे चुकी है। कांग्रेस को जरूर चुनाव घोषणा पत्र में झूठे वादे करने के लिए क्षमा-पत्र जारी करना चाहिए।

आदिवासी वर्ग कांग्रेस की असलियत जान चुका

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आदिवासी वर्ग कांग्रेस की असलियत जान चुका है , इसलिए जनजाति का कांग्रेस से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी हित की बात ही करता है लेकिन सत्ता मिलते ही आदिवासी नेताओ को हाशिये पर डाल देता है।

आदिवासी नेताओ को दरकिनार किया

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ही शिवभानु सिंह सोलंकी से लेकर उमंग सिगार तक आदिवासी नेताओ को दरकिनार किया गया। कांग्रेस की इस भेदभाव पूर्ण नीति को अब आदिवासी वर्ग समझ चुका है। यही कारण है कि अब आदिवासी वर्ग कांग्रेस से दूर हो चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.