भोपाल में उमस से हाल बेहाल, तापमान 35 के पास पहुंचा, इन इलाकों में बिजली कटौती, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 21-09-2024 11:15 AM
भोपाल: शहर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। राजधानी भोपाल में उमस भरे मौसम ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाया। हालांकि, शाम को भोपाल में बारिश हुई।

भोपाल के मौसम में बदलाव के बाद दिन में गर्मी के बाद स्थानीय स्तर पर हुई बारिश ने उमस भरे मौसम से राहत दी। दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा, जबकि अगले सप्ताह के मध्य में व्यापक बारिश की उम्मीद है।

मौसम के एक्टिव सिस्टम


मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की रेखा दक्षिण-पूर्व दिशा में जैसलमेर, गुना, जमशेदपुर और समुद्र तल से दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व तक फैल रही है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इन सिस्टमों के कारण बारिश की स्थिति में परिवर्तन आ रहा है।


भोपाल के मौसम की भविष्यवाणी


शनिवार को भोपाल के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।

राजधानी का तापमान


मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमक सकती है। वहीं राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री के अंतर पर रहा है।

इन इलाकों में बिजली कटौती


डिस्कॉम द्वारा निर्माण कार्य के कारण शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें सहयोग कॉलोनी, आईआईएफएम कॉलोनी, आकृति गार्डन, बृज कॉलोनी, रतन कॉलोनी, निशातपुरा पुलिस स्टेशन, माया एन्क्लेव, दानिश कुंज, विराशा हाइट्स, जेके टाउन, जैन मंदिर और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.