इजरायली पीएमओ से किया जा रहा था IDF अफसर को ब्लैकमेल, नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टॉफ भी शामिल, मचा हड़कंप

Updated on 10-11-2024 06:45 PM
यरुशलम: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ को सेना से जुड़े एक अधिकारी से जबरन वसूली के मामले में नामित किया गया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है। यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ तजाची ब्रेवरमैन ने पीएमओ के सदस्यों के साथ मिलकर अधिकारी के बारे में व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ली थी, और उनका इरादा इसका इस्तेमाल सरकारी प्रोटोकॉल को प्रभावित करने के लिए करने का था।

यरुशलम पोस्ट ने बताया है कि इस मामले में इजरायली सेना प्रमुख के पास कई महीने पहले रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पास एक आईडीएफ अधिकारी के बारे में संवेदनशील जानकारी है। सेना प्रमुख हर्जी हलेवी को भेजी गई इस रिपोर्ट में गंभीर दावे थे। एक दावा यह था कि पीएमओ के पास अधिकारी से संबंधित सुरक्षा कैमरे की फुटेज और व्यक्तिगत दस्तावेज हैं। इन जानकारियों को पीएमओ के दूसरे अधिकारियों ने भी देखा था।

ब्रेवरमैन ने आरोपों को बताया झूठा


आरोपों के सामने आने के बाद ब्रेवरमैन ने ऐसी किसी भी गतिविधि से इनकार किया। उन्होंने रिपोर्ट को 'झूठा और अपमानजनक' कहा और दावा किया कि उनके पास न तो ऐसा कोई वीडियो है और न ही ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल का प्रयास किया था। उन्होंने कहा, 'यह शुरू से अंत तक झूठ है, जिसका उद्येश्य युद्ध के बीच मुझे और प्रधानमंत्री कार्यालय को नुकसान पहुंचाना है।'

अधिकारी के महिला से संबंध


नेतन्याहू के एक करीबी अधिकारी ने कथित तौर पर हलेवी को बताया कि आईडीएफ अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में एक महिला कर्मचारी के साथ अनुचित संबंध में था। हालांकि सेना की जांच में पाया गया कि यह संबंध सत्ता का दुरुपयोग नहीं था। इस महीने की शुरुआत से चल रहे स्कैंडल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय को हिलाकर रख दिया है। पीएमओ पर सुरक्षा कुप्रबंधन और संवेदनशील जानकारी के जानबूझकर हेरफेर के आरोप लगे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.