आरा मशीन की शिफ्टिंग नहीं, अटकेगा मेट्रो का काम:भोपाल में सुभाषनगर से करोंद तक दूसरा फेज

Updated on 05-11-2024 01:20 PM

भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज का काम आरा मशीनों की वजह से अटक गया है। आजाद नगर की कुल 108 आरा मशीनें शिफ्ट नहीं हो पाई हैं। जिस जगह ये शिफ्ट होनी है, वहां पानी, बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं नहीं है। इनके लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने टेंडर कॉल किए हैं। जिसमें एक महीने का वक्त लगेगा। ऐसे में अंडरग्राउंड लाइन के लिए मशीनें नहीं आ पाएंगी।

बरखेड़ी फाटक से भारत टॉकीज तक मेट्रो के रूट पर 108 आरा मशीनें हैं। करीब 48 साल में इन मशीनों की शिफ्टिंग पर 50 से ज्यादा बार चर्चाएं हो चुकी हैं। 8 लोकेशन भी देखी जा चुकीं हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार छोटा रातीबड़ में 18 एकड़ जमीन अलॉट की गई। जहां साढ़े 5 करोड़ रुपए से सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं दी जाएगी।

डीपीआर बनी, टेंडर कॉल किए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महाप्रबंधक एच. खान ने बताया, डीपीआर और नक्शा तैयार हो गया है। सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं के लिए टेंडर कॉल किए हैं। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। जैसे ही अप्रूवल मिलेगा, काम शुरू कर देंगे।

दो महीने पहले हो चुकी बैठकें बता दें कि आरा मशीनों की शिफ्टिंग के लिए दो महीने पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बैठकें कर चुके हैं। एक महीने में मशीनों को हटाने का टारगेट कलेक्टर ने दिया था, लेकिन ये अब तक नहीं हट सकी। इसलिए मेट्रो के दूसरे फेज का काम अटक जाएगा।

18 पक्की दुकानों को जोड़ने की डेटलाइन भी खत्म दूसरे फेज में आड़े आ रही 18 पक्की दुकानों को तोड़ने की डेटलाइन भी खत्म हो गई है। दुकानों को 29 अक्टूबर तक हटाने की बात कही गई थी, लेकिन दिवाली का त्योहार और एसडीएम की अदला-बदली की वजह से निर्माण नहीं हट सका है।

इसलिए अतिक्रमण हटाने पर पूरा फोकस मेट्रो का दूसरा फेज सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77Km है। यह काम भी दो हिस्से में होगा। दोनों पर कुल 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अतिक्रमण हटाने पर फोकस है। ताकि, सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। इसलिए पक्के निर्माण और आरा मशीनों की शिफ्टिंग पर फोकस है।

​​​​​​दो फेज में होगा यह काम...

फेज-1: 650 करोड़ में 6 स्टेशन बनेंगे सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77 Km में से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने रूट का निरीक्षण कर जल्द काम करने को कहा था। वहीं, मेट्रो कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य भी निरीक्षण कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.