लोकसभा की 3 सीटों में खंडवा में भाजपा, मंडी में कांग्रेस और दादर नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे

Updated on 02-11-2021 07:24 PM

नई दिल्ली  अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 30 अक्टूबर को देश की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। लोकसभा की तीन सीटों में से एक पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि एक सीट पर कांग्रेस आगे है और एक सीट पर शिवसेना आगे चल रही है। विधानसभा की 29 सीटों में एनडीए 14 पर आगे चल रही है, 7 पर कांग्रेस प्लस और 8 पर अन्य दल आगे चल रहे हैं।

शुरूआती रुझानों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कौशल ठाकुर से आगे चल रही हैं, जबकि मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल और दादरा और नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी कलावती डेलकर अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही हैं. दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट पर सात बार के सांसद मोहन डेलकर की आत्महत्या के बाद उपचुनाव हो रहा है. यहां शिवसेना की ओर से मोहन डेलकर की पत्नी कलावती डेलकर चुनाव मैदान में हैं. इस सीट के शुरूआती रुझानों में कलावती डेलकर भाजपा प्रत्याशी से सम्मानजनक अंतर से आगे चल रही हैं.

देश में 30 अक्टूबर को 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान किया गया था. अब तक सामने आए शुरुआती रुझानों में विधानसभा की 29 सीटों में एनडीए प्रत्याशी 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि 7 पर कांग्रेस प्लस और 8 पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे हैं। राजस्थान की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. जबकि बिहार में फिलहाल एक-एक सीट पर राजद और जेडीयू आगे हैं. वहीं मध्य प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है. इसी तरह असम की सभी पांच विधानससभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है. ममता बैनर्जी के नेतृत्व वाले पश्चिम बंगाल की सभी चार विधानसभा सीटों पर टीएमसी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

ज्ञात हो कि आज जिन 3 लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा की मत-गणना की जा रही है वे इस प्रकार हैं- दादरा नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा लोक सभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान किया गया था. इसके साथ ही, असम की पांच, बंगाल की चार, मध्यप्रदेश, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती की जा रही है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.