बड़वानी में प्राचार्य के प्रयास से फिर हुई 'शून्य की खोज', 12वीं के ऐसे परिणाम पर कमिश्नर ने कर दिया सस्पेंड

Updated on 24-09-2024 11:03 AM
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मलफा में एक स्कूल के 12वीं कक्षा के सभी बच्चे फेल हो गए। शून्य परिणाम की ऐसी घटना के 5 महीने बाद स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल की लापरवाही और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देने को इसका जिम्मेदार ठहराया गया है।

दरअसल, बड़वानी जिले के पानसेमल विकासखंड में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलफा में 12वीं कक्षा के 89 में से 85 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 81 बच्चे सीधे फेल हो गए और 4 को पूरक आई है। इसका मतलब एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है।

कमिश्नर का सख्त एक्शन


इसके बाद इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने कलेक्टर की अनुशंसा पर स्कूल के प्रिंसिपल आलोक सिसोदिया को निलंबित कर दिया है।

जिला कलेक्टर का कमिश्नर को पत्र


जिला कलेक्टर ने कमिश्नर को लिखे पत्र में बताया कि प्राचार्य द्वारा विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक विस्तार में सुधार हेतु कोई प्रयास नहीं किया गया। संस्था में पदस्थ शिक्षकों से समुचित कार्य नहीं लिया गया। साथ ही दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा प्रभारी प्राचार्य के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरती गई। जिसके परिणाम स्वरुप इनके विद्यालय का कक्षा 12वीं का परिणाम शून्य रहा है।

इसी विकासखंड से शून्य परिणाम का एक और मामला


यह मामला तब और भी चौंकाने वाला हो जाता है जब पता चलता है कि इसी विकासखंड के पिपरानी गांव के हाई स्कूल में भी 10वीं के सभी 41 बच्चे फेल हो गए थे। इसके अलावा कई और स्कूलों का रिजल्ट भी सिर्फ 2 से 5 फीसदी ही रहा है। इस घटना ने आदिवासी जिलों में शिक्षा के स्तर पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अभिभावकों का कहना


इस मामले में अभिभावकों का कहना है कि जब नकल कराई जाती है तब बच्चे पास हो जाते हैं। और जब सही मॉनिटरिंग की जाती है तो फेल हो जाते हैं। उनका आरोप है कि अगर साल भर सही से पढ़ाई कराई जाए और शिक्षकों पर नजर रखी जाए, तो ऐसी शर्मनाक स्थिति कभी नहीं आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.