जबलपुर में कार सीखा रहे डॉक्टर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई को कंधे में लगी गोली

Updated on 23-10-2024 11:12 AM
जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर में नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में डॉक्टर के साथ कार में सवार भाई को कंधे में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल 28 वर्षीय दीनू डोंगरे छिंदवाड़ा के गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने आया था। हालांकि अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलि मामले की जांच में जुटी है।

कार सीखने गया था युवक


दरअसल, डॉ रविशंकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। वह अपने रिश्ते के भाई को कार सीखाने के लिए बाइपास पर गए थे। इसी दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर हुए हमले में डॉक्टर के साथ उनकी कार में सवार रिश्ते के भाई को कंधे में गोली लगी है जो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने जबलपुर आए थे। अपने भाई 28 वर्षीय दीनू डोंगरे के साथ घूमने के लिए निकले थे। घूमते-घूमते डॉक्टर भाई को कार सिखाने के लिए भेड़ाघाट की तरफ पहुंचे थे। अचानक तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कार पर 5 राउंड गोलियां चलाईं।


बाल-बाल बचे डॉक्टर


फायरिंग की घटना में दीनू घायल हो गया, जबकि डॉ. रविशंकर ने किसी तरह खुद को बचाया। दीनू को घायल अवस्था में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वही दीनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भेड़ाघाट और धन्वंतरी नगर पुलिस थाना की टीमें, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाने की कोशिश की। हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश जारी है।

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके। वहीं, पूरे मामले में बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने कहा कि एक गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की कार में चार राउंड फायरिंग की गई है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.