भारत ने एलएसी पर तैनात किया 'पिनाक', 44 सेकेंड में दागता है 12 राकेट, 38 किमी तक साधता है सटीक लक्ष्य

Updated on 26-10-2021 07:02 PM

नई दिल्ली चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपना ताकतवर 'पिनाक' रॉकेट सिस्टम तैनात कर दिया है। भगवान शिव के धनुष 'पिनाक' के नाम पर बना यह मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर पूरी तरह से स्वदेशी है. इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। पिनाक 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है और 38 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के ठिकाने पर ठीक-ठीक निशाना लगा सकता है। 6 लॉन्चरों वाली पिनाक की एक बैटरी 44 सेकंड में ताबड़तोड़ 72 रॉकेट दाग सकती है। इसका नया अवतार इसे और भी ज्यादा विध्वंसक बनाता है, जो 75 किमी से ज्यादा दूर तक बिल्कुल सटीक निशाना लगा सकता है। नए अवतार से जुड़े सारे टेस्ट भी हो चुके हैं, बस सिस्टम को अपग्रेड करना बाकी है।

पिनाक मूल रूप से मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम है। इससे सिर्फ 44 सेकेंड्स में 12 रॉकेट दागे जा सकते हैं। पिनाक सिस्टम की एक बैटरी में 6 लॉन् व्हीकल होते हैं, इसके साथ ही लोडर सिस्टम, रेडार और लिंक विद नेटवर्क सिस्टम और एक कमांड पोस् होती है। एक बैटरी के जरिए टारगेट के एक किमी के दायरे को पूरी तरह ध्वस् किया जा सकता है। पाकिस्तान के साथ करगिल जंग के दौरान भी पिनाक ने अपना दम दिखाया था।

पिनाक रॉकेट सिस्टम को रूसी मूल के बीएम-21 ग्रैड्स की जगह लेने के लिए तैयार किया गया था। इसे अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में तैनात किया गया है। ऊंचाई वाले इलाके में तैनात होने की वजह से इसकी रेंज 38 किलोमीटर से कुछ ज्यादा हो जाती है। पिनाक का नया अवतार युद्ध के दौरान गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसका रेंज 38 किमी से बढ़कर 75 किमी से ज्यादा तो होगी ही, यह गाइडेड वर्जन भी होगा। यानी इसमें शत-प्रतिशत सटीक निशाने से दुश्मन के ठिकाने को तबाह कर देने की क्षमता है।

नेविगेशन सिस्टम सीधे इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम से जोड़ा गया है। डीआरडीओ पिनाक के गाइडेड वर्जन का सफल टेस्ट कर चुका है। सन 2017 से सन 2020 के बीच रेंज टेस्ट के दौरान इसने 75 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक सटीक निशाना साधा। पिछले साल फरवरी में इसका फाइनल टेस्ट हुआ। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से पिनाक का गाइडेड वर्जन अभी सेना के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है। बढ़ी हुई रेंज के लिए लॉन्चर सिस्टम को अपग्रेड करना पड़ेगा, तभी यह 75 किमी से ज्यादा दूर तक सटीक निशाना साध सकेगा।

अगस्त 2020 में रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर के निर्माण के लिए 2,580 करोड़ रुपए की डील की थी। इसके लिए लॉर्सन एंड ट्रुबो और टाटा एयरोस्पेस एंड डिफेंस को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। सरकारी कंपनी बीईएमएल को रॉकेट लॉन्चर के लिए ट्रकों की सप्लाई का ठेका मिला है। डीआरडीओ ने पूरी तरह स्वदेशी पिनाक की तकनीक को देश के प्राइवेट सेक्टर को सफलता से ट्रांसफर किया है। पिनाक से जुड़े 6 नए रेजिमेंट्स में 4 के लिए कॉन्ट्रैक्ट एल एंड टी को मिला है, जबकि बाकी 2 के लिए टाटा एयरोस्पेस एंड डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.